स्वतंत्रता दिवस पर बार एसोसिएशन के सभागार में हुआ समारोह
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। दि बार एसोसिएशन एण्ड लाइब्रेरी की ओर से बार सभागार में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आनन्द मोहन गुप्ता ने की। जबकि मुख्य अतिथि जिला न्यायाधीश सैय्यद माऊज बिन आसिम व विशिष्ट अतिथि जिला न्यायाधीश (लारा कोर्ट) जैगमउद्दीन रहे | कार्यक्रम का संचालन बार के महासचिव कपिल गुप्ता ने किया।कार्यक्रम में अधिवक्ताओं द्वारा सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं बधाई दी। कार्यक्रम में अधिवक्ताओं और छोटे बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई।
समारोह में जिला जज सैयद माऊज बिन आसिम ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें इस बात की प्रेरणा देता है कि हमें स्वतंत्रता बहुत मुश्किल से प्राप्त हुई है और इसे अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए हमें प्रयास करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि जिला न्यायाधीश लारा कोर्ट जैग़मउद्दीन ने कहा कि हमारा यह प्रयास हो कि जो जहां काम कर रहे हैं,वह सर्वश्रेष्ठ हो।और देश को आगे ले जाने में अपना योगदान देना चाहिए।
समारोह में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आनन्द मोहन गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें याद दिलाता है कि कितने असंख्य बलिदानों से स्वतंत्रता मिली ।इसे संजोकर रखने की सभी की जिम्मेदारी है। भारत के संविधान के तीसरे स्तंभ न्यायपालिका के नींव के पत्थर के रूप में अधिवक्ता समाज की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है कि वह देश के नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करे।
कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष प्रभात गोयल,आदेश श्रीवास्तव,हाजी अमीरुल हसन जाफरी,राकेश जौहरी,आदित्य श्रीवास्तव, अभिषेक भटनागर,राकेश वशिष्ठ,अंजार हुसैन,अजय बंसल, पुनीत चौहान सचिन शर्मा,आवरण अग्रवाल जितेंद्र प्रताप सिंह जेपी,जुनैद एजाज,राम मोहन श्रीवास्तव,रमा पांडेय,शिव कुमार गौतम, सुरेश सिंह,आशीष उपाध्याय, अनिल गुप्ता, पंकज शर्मा, फिरोज आलम,सुनील सक्सेना,सचिन कुमार,सुरबेंद्र पाल, विनय कुमार खन्ना, मुकेश भारद्वाज,मुकेश वर्मा , गिरीश चंद्र जैकवाल, आदि अधिवक्तागण मौजूद रहे|
