चक्कर की मिलक पर सपा कार्यालय पर हुआ कार्यक्रम
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। रविवार को समाजवादी पार्टी ने वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की 196वीं जयंती मनाते हुए उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
सपा कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने कहा कि वीरांगनाओं का तप-त्याग व बलिदान देशवासियों को प्रेरणा देने वाला है। कहा कि उन्होंने रानी अवंतीबाई लोधी को 1857 के प्रथम स्वतंत्र समर की महान क्रांतिकारियों में से एक बताया। कहा कि वीरांगनाओं का योगदान, तप और बलिदान सभी के लिए प्रेरणादाई है।
शिक्षक एमएलसी चुनाव में प्रत्याशी हाजी दानिश अख्तर ने चुनाव को गति देते हुए कहा कि चुनाव के लिए जिला प्रभारी नियुक्त किए है। इनमें प्रमुख रूप लाखन सिंह सैनी,गजेंद्र सिंह यादव, नरेश शर्मा समेत अन्य को चुनाव की जिम्मेदारी सौंपकर चुनाव में युद्धस्तर पर जुट जाने की अपील भी की।कहा कि बूथ लेवल पर मजबूत टीम तैयार की जाए। और वोटरों से प्रति रोजाना सम्पर्क करें।
एमएलसी चुनाव की तैयारी व जयंती का कार्यक्रम में तमाम लोग मौजूद रहे। इनमें जिलाध्यक्ष,महासचिव फुरकान अली, पूर्व विधायक हाजी रिजवान,राजेश कुमारी यादव,लाखन सिंह सैनी,नरेश शर्मा, अतहर हुसैन अंसारी, वसीम कुरैशी,प्रेम बाबू वाल्मीकि, तालिब अंसारी, मोइनुद्दीन,बालकिशन शर्मा, नाजिम अली,अमित यादव, वेदप्रकाश सैनी,लुकमान खान,गोविंद प्रजापति, आदित्य चौधरी,जहां उल्ला खां,मो. तकी,वीरेंद्र प्रसाद, महेंद्र पाल,राहुल जाटव, शंकर लाल सैनी,मनीष जाटव,मोइनुद्दीन, माजिद अली रहे।
