एसीएम,सीआईटी भी घिरे,रेलवे पुलिस ने हंगामे पर काबू पाया, बचकर निकले रेलकर्मी
ट्रेनों में बड़ी संख्या में पकड़े थे यात्री, वेटिंग रुम में भीड़ से अफरातफरी
महिला,एक अन्य यात्री को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा
रेलवे की बस रेड के दौरान घटना
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया।

मुरादाबाद।शुक्रवार को कांठ रेलवे स्टेशन पर टिकट चेकिंग के दौरान हंगामा हो गया।बस रेड के दौरान बड़ी संख्या में यात्री उतारे गए।इस बीच एक महिला यात्री की तबीयत बिगड़ने से बेहोश होकर गिर गई। स्थिति देख यात्री भीड़ भड़क गई और रेलवे टीम को घेर लिया।रेल स्टाफ घिरा देख स्टेशन पर अफरातफरी मच गई।
कांठ स्टेशन पर हंगामा देख चेकिंग में चल रहे रेलवे पुलिस के कर्मियों ने हंगामा शांत कराना चाहा। बताते है कि महिला पर पानी छिड़ककर होश में लाने की कोशिश भी हुईं। हालात देख स्टेशन स्टाफ ने फोन कर एंबुलेंस को बुलाकर निजी अस्पताल पहुंचाया। जबकि बस में बैठे एक युवक भी अचेत होने लगा।
स्टेशन घेराव के चलते मंडल मुख्यालय पर भी हलचल मची।बताया जा रहा है कि चेकिंग में पकड़ी गई महिला टिकट भीड़ के चलते न घबरा गई। बेहोश होकर गिर गई। अचेत देख यात्री व अन्य लोग भड़क गए।और स्टेशन पर हंगामा कर दिया।
इस दौरान चेकिंग टीम में एसीएम हरि सिंह मीना,सीआईटी भावेश शर्मा व चेकिंग टीम को भीड़ ने घेर लिया।स्टेशन पर हंगामा होने से अफरातफरी मच गई।रेड में शामिल आरपीएफ कर्मियों ने फुर्ती दिखाई। बेहोश महिला व एक अन्य यात्री एंबुलेंस मंगाकर वहां से ले गए। रेलवे स्टाफ भी भीड़ के बीच मुश्किल से बचकर निकल सका।
सीनियर डीसीएम महेश यादव का कहना है कि अनाधिकृत यात्री,बेटिकट यात्रियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया गया।रेलवे मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में कांठ स्टेशन चिन्हित कर सुबह बस रेड डाली गई।चेकिंग के बीच एक महिला अचानक बेहोश हो गई। संभवतः महिला का स्वास्थ्य ठीक नहीं था।फोन कर एंबुलेंस बुलाकर महिला को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत अब ठीक हैं।
