हड़ताल न करने के लिए अनावश्यक दबाव का विरोध
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया।

मुरादाबाद।जिलों में भर संघों की वकीलों को लगातार हड़ताल पर न जाने देने के लिए अंडरटेकिंग देने को दबाव बनाया जा रहा है।इसे लेकर प्रदेश भर बार संगठन और अधिवक्ताओं में आक्रोश है। बार संगठनों ने हड़ताल का ऐलान किया।
शुक्रवार को इसी के मद्देनजर तमाम अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। हड़ताल के कारण न्यायिक कार्य भी नहीं हो पाया।मुरादाबाद में दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता व महासचिव कपिल गुप्ता ने संयुक्त रूप से बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश-निर्देश के आधार पर जिला न्यायालयों के बार संघों के वकीलों को लगातार हड़ताल न करने के लिए अंडरटेकिंग देने को दबाव बनाया जा रहा है।
बताया कि एडवोकेट एक्ट 1961 लागू ना करने का विरोध व प्रदेश भर जल्द से जल्द अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम (एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट) लागू करने के विषय पर कानपुर बार एसोसिएशन एवं दि लॉयर्स बार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में कानपुर में आयोजित अधिवक्ता संघों के प्रतिनिधियों के प्रांतीय महासम्मेलन में पुरजोर तरीके से एक स्वर में बिन्दु उठा।
बार पदाधिकारियों का कहना है कि सम्मेलन में भागेदारी के कारण अधिवक्ता अदालतों में पहुंचने में असमर्थ रहने के कारण न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे।इसे देखते हुए दि बार एसोसिएशन ने हड़ताल का फैसला लिया है।कार्य पूर्णत स्थगित रहेगा।
