माटी कला मेले में 25 स्टाँलों के बीच मुरादाबाद के पीतल शिल्प को विशेष मंच
1-7 नवंबर तक सजीं हस्तशिल्प की प्रदर्शनी
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। मुरादाबाद में दौलतबाग के शिल्पकार अशरफ के हुनर को ओडीओपी योजना में नई पहचान मिली।यह योजना शिल्पियों के लिए टर्निंग प्वाइंट बनीं।अपने हुनर के भरोसे उनकी आमदनी सालाना लाखों में पहुंच गई। योगी सरकार के प्रोत्साहन से ही मुरादाबाद की पीतल नगरी चमकीं है।
प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘एक जिला-एक उत्पाद‘, ‘माटी कला मेला‘ व रेलवे के सहयोग से संचालित ‘एक स्टेशन एक उत्पाद‘ (ओएसओपी) योजना के संयुक्त प्रभाव से मुरादाबाद का पीतल उद्योग नई ऊंचाइयों को छुआ है। दीवाली के पावन पर्व पर मुरादाबाद के पीतल के पारंपरिक दीयों, पूजा थालियों और मीनाकारी से सजे सजावटी उत्पादों की मांग प्रदेश से लेकर गुजरात तक पहुंच चुकी है।

करीब डेढ़ दशक से अशरफ धातुशिल्प से जुड़े है। उनके हुनर की पहचान ओडीओपी योजना में हुईं। महज आठवीं कक्षा तक पढ़े अशरफ ने 220 घंटे में एमएसएमई ट्रेनिंग से अपने काम को बाजार के अनुरूप ढाला। यहीं कारण है कि वे न केवल तीन लाख रुपए सालाना की आय कर रहे हैं बल्कि 15 कारीगरों को भी नियमित आजीविका प्रदान कर रहे हैं।
एक जिला एक उत्पाद से मिलीं वैश्विक पहचान–
कारीगर अशरफ लंबे अर्से से पीतल कारोबार में जुड़े थे पर उनका दायरा सीमित था। वर्ष 2018 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शुरू की गई ‘ओडीओपी’ योजना बदलाव का आधार बनीं। अशरफ को बड़े मेलों में निःशुल्क स्टॉल,रहने-खाने की सुविधा व राज्य स्तर पर पहचान मिली।ओडीओपी के जरिए ही लखनऊ से 100 विशेष पूजा घंटियों का थोक ऑर्डर मिला। तैयार मीनाकारी कलाकृतियों की खेप गुजरात में ओडीओपी स्टोर तक भी पहुंची। आज देश भर से 50, 100 और 150 पीस के नियमित ऑर्डर मिल रहे है।

दीवाली पर पीतल के दीयों व मीनाकारी उत्पादों की मांग-
–दीवाली पर पीतल के पूजा का बाजार गुलजार है।मेरठ में माटी कला मेले में ग्राहक मुरादाबाद के पीतल के दीयों और सजावटी सामानों की ओर आकर्षित है।मेले में घर व मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए पीतल के दीए और मीनाकारी के उत्पाद पहली पसंद बने हैं।
