रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया(अठावले) की संविधान सम्मान रैली
भीड़ न जुटने पर संगठन को कसा,मंच से बसपा-कांग्रेस पर भी निशाना
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद।रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया की मुरादाबाद में संविधान सम्मान महारैली आयोजित की गई।रैली से पहले पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने हजारों की भीड़ का दावा किया।रैली को दलितों को जोड़ने के लिए माना गया।रैली में अपेक्षित भीड़ नहीं जुट सकीं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास अठावले को रविवार को जिगर मंच पर भी खाली कुर्सी दिखने से वह नाराज हुए।यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले दलितों को साधने की मुहिम को आरपीआई की पहली कोशिश को जोर का झटका लगा है।केंद्र सरकार में सहयोगी आरपीआई अध्यक्ष रामदास अठावले केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता राज्यमंत्री भी है।
यूपी में दलित राजनीति में पैर जमाने के लिए रविवार को संगठन ने संविधान सम्मान रैली का आयोजन की।रैली में बड़ी संख्या में भीड़ जुटने का दावा किया।आरपीआई की महारैली का नाम देते हुए हजारों को जोड़कर दलितों के बीच सियासी संदेश देने की तैयारी की गई लेकिन रैली में कम भीड़ से दावा फ्लाप हो गया।आयोजन स्थल जिगर मंच रखा गया।छोटे से मैदान में भी पर्याप्त संख्या में लोगों ने दिलचस्पी नहीं दिखाई।

राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष पवन भाई गुप्ता को भी माहौल अखरा। अध्यक्ष के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष ने मंच से ही आयोजन व जिला संगठन को लेकर नाराजगी जताई।जिला कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।साफ कर दिया कि पदाधिकारियों को संगठन के काम में सुधार पर जोर दिया।
बसपा व कांग्रेस पर निशाना, संगठन मजबूत करने का संदेश मुरादाबाद।
संविधान सम्मान रैली में राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास अठावले ने जहां संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।वहीं उन्होंने बसपा व कांग्रेस पर निशाने साधे।आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी सिर्फ लोगों को भड़काने का काम कर रहें है।बसपा ने उनकी सियासी जमीन हथियाई।अध्यक्ष बसपा सुप्रीमो के भतीजे आकाश आनंद को आरपीआई में आमंत्रित करने से नहीं चूके।दावा किया कि डॉ भीमराव अंबेडकर की यहीं पार्टी है।
