कलकत्ता में ERSA में 11- 13 सितंबर तक हुई रेलवे एथलेटिक्स चैंपियनशिप
गोला फेंक में मुरादाबाद के अनुराग सिंह को रजत,हैमर थ्रो में सरिता सिंह को कांस्य व देहरादून के देवांग को स्वर्ण पदक
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। कलकत्ता में हुईं 91 वीं अखिल भारतीय रेलवे की एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में मंडल के रेलवे खिलाड़ी छाए रहे।इस प्रतियोगिता में मंडल के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में दो पदक जीतकर उत्तर रेलवे का मान बढ़ाया।91वीं अखिल भारतीय रेलवे एथलेटिक्स चैम्पियनशिप का आयोजन 11से 13 सितंबर तक आयोजित हुए।
प्रतियोगिता में मंडल को स्वर्ण पदक देहरादून के खिलाड़ी ने दिलाया। मंडल में देहरादून स्टेशन पर CCTC के पद पर तैनात देवांग दराल ने Hammer Throw (हैमर थ्रो) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 64.60 मीटर की दूरी तक थ्रो कर स्वर्ण पदक (Gold Medal) अपने नाम किया।

इसी तरह मुरादाबाद स्टेशन पर CCTC के पद पर कार्यरत अनुराग सिंह ने Shot Put (गोला फेंक) स्पर्धा में 17.65 मीटर की दूरी तक गोला फेंका और रजत पदक (Silver Medal) हासिल किया।चैंपियनशिप में तीसरा पदक मुरादाबाद की खिलाड़ी ने दिलाया। रेल मंडल दफ्तर में परिचालन विभाग में OS के पद पर कार्यरत सरिता सिंह ने Hammer Throw (हैमर थ्रो) स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक (Bronze Medal) जीता।
सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्तर रेलवे की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान पाया।रेल प्रशासन ने प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन की पर सफलता पर खुशी जताई। और सभी पदक विजेताओं को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
