कांवड़ियों के कारण दो दिन रहते जाम के हालात
इस स्थिति के मद्देनजर प्रशासन ने लिया निर्णय
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। सावन मास के कांवड़ यात्रा के चलते कल शनिवार व सोमवार को जिले में स्कूल कालेज और शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। सावन के अंतिम शनिवार को कांवड़ियों के जल लेने व सोमवार को विभिन्न मंदिरों में जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना से भारी भीड़ उमड़ती है।
कांवड़ियों की संख्या अधिक होने से जिले में प्रमुख मार्ग व शहर में बड़ी संख्या में कांवड़ियों के आवागमन से जाम के हालात बनते हैं। दुर्घटना व शांति भंग की संभावना के चलते जिला प्रशासन ने यह फैसला लिया है।
डीएम डॉ राजेन्द्र पैंसिया ने 22 अगस्त व 24 अगस्त को जिले के एक से 12 कक्षा तक के विद्यालयों समेत उच्च व तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा और चिकित्सा शिक्षा से संबंधित शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित किया है।
डीएम ने निर्देश दिए कि यदि किसी शिक्षण संस्था में बोर्ड,विश्व विद्यालय अथवा आयोग द्वारा पूर्व निर्धारित परीक्षा आयोजित होनी है तो वह संचालित होगी।
