Academy में हुनर बच्चों को हुआ सम्मान
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद।शुक्रवार को Scholars Academy की ओर से प्रतिभाशाली बच्चों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के हुनर को प्रोत्साहन व उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए सहयोग प्रदान करना था। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रिया अग्रवाल रहीं। एनजीओ की ओर से फैजान व रोटरी इंटरनेशनल की और से PDG दिनेश शर्मा उपस्थित रहे।
समारोह में विद्यालय की ओर से मेहनती व प्रतिभाशाली बच्चों को साइकिलें और सिलाई मशीनें वितरित की गई ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और अपने सपनों को नई उड़ान दे सकें।कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी। इन प्रस्तुतियों को अतिथि, अभिभावक आदि ने प्रशंसा की।
सफल आयोजन में प्रिंसिपल अंजू त्रिपाठी का विशेष योगदान रहा।उन्हीं के मार्गदर्शन और प्रेरणा से कार्यक्रम सफल हो सका।कार्यक्रम की देखरेख व समन्वय की जिम्मेदारी शांतनू पात्रा ने निभाई।उनकी मेहनत,लगन व बेहतर व्यवस्था से कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षकों ने भी सहयोग दिया।और मुख्य और कार्यक्रम को सफल बनाने में भूमिका निभाई। Scholars Academy ने अतिथि,अभिभावक व विद्यार्थियों व शिक्षकों का आभार जताया।
