शुक्रवार को अपर नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन,शुल्क वसूली रोकने की मांग
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया।

मुरादाबाद।शहर की पहली स्मार्ट रोड पर पार्किंग ठेका प्रकरण अब तूल पकड़ने लगा है।नगर निगम ने यातायात व्यवस्था सुधार के नाम पर पार्किंग ठेका दे दिया गया।अब सड़क पर पार्किंग के नाम पर वसूली का व्यापारी संगठन विरोध जता रहें हैं।
शुक्रवार को पार्किंग शुल्क वसूली के खिलाफ शिवसेना ने धरने चेतावनी दी। शिवसेना ने कहा कि शुल्क वसूली और उत्पीड़न रोकने के लिए अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा।शुल्क वसूली पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की मांग की गई।
शिवसेना के जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा व प्रतिनिधि मंडल ने स्टेशन रोड के पीड़िता यात्रियों के संग अपर नगर आयुक्त से मुलाकात की।बैठक में जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने व्यापारियों के उत्पीड़न को रोकने व पार्किंग के नाम पर पैसा वसूलने को लेकर अधिकारी से वार्ता की।शिवसेना जिला प्रमुख व व्यापारियों ने पार्किंग में हो रहे पैसा वसूली को ना रोकने पर बेमियादी धरने की चेतावनी दी। इस पर अपर नगर आयुक्त ने पार्किंग शुल्क की वसूली रोकने को कहा।
इस मुद्दे पर शिवसेना पदाधिकारी,व्यापारियों के साथ नगर निगम द्वारा जलभराव,पार्किंग में विभिन्न समेत विषयों पर चर्चा की गई।इस दौरान स्टेशन रोड क्षेत्र में एक बैठक व्यापारियों व नगर निगम में अधिकारियों की शिवसेना द्वारा कराने पर भी सहमति बनी है।
इस दौरान मुख्य रूप से वीरेंद्र अरोड़ा,कमल सिंह राव,मुदित उपाध्याय,नरेंद्र सिक्का, पारस कपूर,अरुण ठाकुर, जितेंद्र कुमार, रतन भाटिया,सुमित कत्याल,बादाम सिंह पंकज पाल,टिंकू सैनी,दीपक सक्सेना,आकाश सिंह, राहुल कुमार,हर्ष सिंह, सरदार इंद्रजीत सिंह आदि रहे।
