रेलवे मजिस्ट्रेट व एसीएम के नेतृत्व में चलाया गया चेकिंग अभियान
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। ट्रेनों में अनाधिकृत यात्रियों की चेकिंग के लिए रेलवे ने बस रेड कराई।इस दौरान टिकट चेकिंग में 160 मामले पकड़े गए।इस दौरान एक लाख 12 हजार रुपये का राजस्व वसूला गया।
शुक्रवार को मंडल के कांठ रेलवे स्टेशन पर बस रैड अभियान चलाया गया। रेल मजिस्ट्रेट सर्वेश मिश्रा व एसीएम एचएस मीना के नेतृत्व में चले अभियान में सुबह से लेकर दोपहर तक आने जाने वाली कई गाड़ियों को खंगाला गया।
इस दौरान सीआईटी भावेश शर्मा व टिकट चैकिंग टीम द्वारा बिना टिकट,अनाधिकृत यात्रियों को पकड़ा गया।लिंक एक्सप्रेस, सियालदाह,शहीद समेत विभिन्न ट्रेनों में नियमों के उल्लंघन में यात्रियों को पकड़ा गया।इस दौरान 160 केसों में एक लाख 12 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।इसके अतिरिक्त नौ लोगों को मुरादाबाद में एसीजेएम कोर्ट में पेश किया गया।
सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि अभियान के दौरान 23 चेकिंग स्टाफ,दस आरपीएफ व सात जीआरपी कर्मी रहे।
