विरोध के चलते पांच दिन की वसूली के बाद ठेका निरस्त
सड़क को पार्किंग ठेके देने से मामला गर्माया,वैकल्पिक पार्किंग में खड़े होंगे वाहन
बुध बाजार रोड अब जाम मुक्त होगी,यह बड़ा सवाल?
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। शहर की पहली स्मार्ट रोड पर पार्किंग ठेका 11 दिन बाद निरस्त हो गया।सड़क पर पार्किंग के नाम पर खेल वसूली पांच दिन बाद नगर निगम को रद्द करना पड़ा। सड़क पर वाहनों की वसूली पर विवाद गहराने के बाद शुक्रवार को अपने फैसले को बदल दिया। हालांकि इस ठेके में भाजपाई के शामिल होने से भी यह मुद्दा गरमाया।बुध बाजार क्षेत्र के व्यापारियों के अलावा शिव सेना समेत अन्य संगठनों ने भी कड़ा विरोध जताया। पहले शिव सेना ने विरोध में धरना देने की चेतावनी दी।
महापौर विनोद अग्रवाल और व्यापारी नेताओं के संग बैठक में ठेका निरस्त का फैसला लिया गया। हालांकि सवाल यह कि बुध बाजार रोड पर यातायात व्यवस्था में सुधार होगा। फुटपाथ पर अनाधिकृत कब्जे, ठेलों से चौड़ीकरण के बावजूद सड़क वाहनों के बोझ से दबी है। बुध बाजार में निगम ने पार्किंग ठेका दिया। सड़क पर खड़े वाहनों से वसूली शुरू हुई तो विरोध होने लगा। व्यापारियों की मांग पर निगम ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए स्टेशन रोड पार्किंग ठेका निरस्त कर दिया।
महापौर विनोद अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। बाजार की यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने में व्यापारी एवं यातायात पुलिस सहयोग करेंगे।अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह का कहना है कि वाहनों की पार्किंग के वैकल्पिक पार्किंग स्थलों पर होगी। प्रशासन का कहना है कि शहर के प्रमुख व्यवसायिक क्षेत्र बुध बाजार स्टेशन रोड के सौंदर्यीकरण व यातायात के लिहाज से सुगम बनाने के लिए स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने रोड संवारा गया।पर रोड विकसित होने के बाद सड़क पर बेतरतीब व अनाधिकृत पार्किंग से यातायात व्यवस्था बिगड़ गई।इसपर पार्किंग ठेके की व्यवस्था शुरू हुई। व्यापारियों ने पार्किंग शुल्क पर आपत्ति जताई।
महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा कि अब न ठेका होगा और न वसूली। बुध बाजार आने वाले नागरिक व व्यापारी वैकल्पिक पार्किंग का उपयोग करें।
