राजेश भाटिया।हिन्द लाइव न्यूज।मुरादाबाद।
मुरादाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जनसमस्याओं पर ज्ञापन देने की शिव सेना की योजना नाकाम हो गई। सोमवार सुबह सीएम को ज्ञापन देने जाने से पहले जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। पार्टी नेताओं ने पुलिस प्रशासन के कदम पूरी तरह से लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन करार दिया है। पार्टी इस मुद्दे पर अपनी विरोध भी दर्ज कराएगी।
मुरादाबाद में शिवसेना के जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा का कहना है कि सीएम को बिजली दर में वृद्धि,बिजली कटौती,दूषित पेयजल व अन्य जनहित के मुद्दों से संबंधित ज्ञापन देने का कार्यक्रम था। इस बाबत संगठन के पदाधिकारी,कार्यकर्ता तैयारी में जुटे थे।लेकिन जिला प्रमुख के घर सुबह ही पुलिस टीम घर पहुंच गई और उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया।
जिला प्रमुख का कहना है कि जनहित के मुद्दों को उठाना किसी भी लोकतांत्रिक संगठन का अधिकार है।प्रशासन जनता की आवाज को दबाने की कोशिश करेगा तो पार्टी इसका विरोध करेगी।कहा कि जन समस्याओं के लिए संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि संगठन इस मामले को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन देगा।साथ ही अपना विरोध दर्ज कराएगा।
जिला प्रमुख ने आरोप लगाया कि सरकार व प्रशासन जनता की समस्याओं को सुनने के बजाय उन्हें उठाने वालों को रोकने का काम कर रहे हैं।
इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने नजरबंदी पर एतराज जताया।और अलोकतांत्रिक कदम करार दिया। संगठन का कहना है कि जनहित से जुड़े मुद्दें उठाना उनका दायित्व है।
इस दौरान कमल सिंह राव, अरुण ठाकुर,उमेश ठाकुर,राहुल सिंह,सुरेश सैनी,नितेश आकाश, महेंद्र सैनी समेत तमाम पार्टी कार्यकर्ता रहे। हालांकि इस प्रकरण में अधिकृत बयान नहीं दिया गया।
