उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का प्रदर्शन,कलेक्ट्रेट पर प्रशासन को ज्ञापन
व्यापारियों का विरोध, डीएम से ठेका निरस्त करने का अनुरोध
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद।मुरादाबाद की पहली स्मार्ट रोड पर पार्किंग स्थल के ठेके का विरोध थय नहीं रहा।बुधवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने सड़क पर ठेका ‘प्रथा’ का विरोध जताया। व्यापारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में विरोध जताते हुए प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। और पार्किंग ठेके को निरस्त किए जाने की मांग की।स्मार्ट रोड पर पार्किंग ठेके को लेकर बुध बाजार के व्यापारी और विभिन्न संगठनों के लोग खफा हैं।
प्रशासन को दिए गए ज्ञापन में कहा कि स्टेशन रोड क्षेत्र में स्मार्ट सिटी में प्रोजेक्ट के तहत सड़क का चौड़ीकरण किया गया। इंपीरियल तिराहे से बुध बाजार पुलिस चौकी तक की दुकानों के आगे करीब दो मीटर की जगह खाली कराईं गई।
संगठन का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण के चलते व्यापारियों को इस दौरान काफी परेशानियां उठानी पड़ी।निर्माण के चलते व्यापारियों के कारोबार पर भी असर पड़ा। व्यापारी संगठन का कहना है कि इसके लिए वैकल्पिक पार्किंग स्थलों का सुझाव दिया गया।
संगठन का कहना है कि जिस जगह को यातायात के लिए सुरक्षित बनाया गया। अब उसी जगह पर नगर निगम ने पार्किंग क्षेत्र घोषित कर ठेका दे दिया। इससे सड़क पर आवाजाही और प्रभावित होगी स्टेशन रोड व बुध बाजार क्षेत्र में जाम की समस्या बढ़ जाएगी।कलेक्ट्रेट परिसर में व्यापर मंडल की ओर से ठेका पार्किंग का विरोध जताते हुए ठेका निरस्त किए जाने की मांग की। इससे बाजार आने वाले व्यापारी और ग्राहकों व लोगों का आवागमन सुविधा जनक बनेगा।
इस दौरान व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष हरीश भसीन,महामंत्री पुनीत अग्रवाल,महानगर अध्यक्ष अजय अग्रवाल,अमरीश अग्रवाल,कुशाल टंडन,शरद चतुर्वेदी, संजीव गुप्ता, मयूर भाटिया, प्रदीप गुप्ता, संजय सहगल, रुप कमल महेश्वरी आदि रहे।
