हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग में चेयरमैन अंजार हुसैन को बनाया गया है।मुरादाबाद में टैक्स विभाग में वरिष्ठ अधिवक्ता अंजार हुसैन को नया चेयरमैन बनाए जाने की खबर से कांग्रेस व अधिवक्ता समाज में खुशी का माहौल है।उनके समर्थकों ने खुशी का इजहार करते हुए स्वागत किया।
आम विस चुनाव से पहले संगठन को विस्तार देने में जुटी कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने विभिन्न जिलों में अध्यक्षों के मनोनयन की घोषणा की है।बुधवार को लखनऊ में कांग्रेस मुख्यालय के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुहेल अख्तर अंसारी ने मुरादाबाद में अंजार हुसैन पर भरोसा जताते हुए अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की कमान सौंपी है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के इमरान प्रतापगढ़ी व यूपी के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश के बाद एडवोकेट अंजार हुसैन को जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नवनियुक्त चेयरमैन ने आश्वासन दिया कि पुराने कांग्रेस कार्यकर्ता के नाते अल्पसंख्यक वर्ग के अलावा सभी धर्मो के लोगों को साथ लेकर चलेंगे। कहा कि 2027 में कांग्रेस को बहुमत दिलाकर नेता राहुल गांधी के हाथों को मजबूत किया जाएगा।
