भारत विकास परिषद की ओर से आयोजित हुआ कार्यक्रम
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया

कांठ/मुरादाबाद। बुधवार को भारत विकास परिषद के प्रांतीय आह्वान पर परिषद की कांठ शाखा की ओर से महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में ‘गुरु वंदन छात्र अभिनंदन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मेधावी छात्र- छात्राओं व सर्वश्रेष्ठ शिक्षक को मेडल,प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
इस मौके पर स्कूल प्रबंधक मुकेश माहेश्वरी ने अपने संबोधन में कहा कि परिषद का एकमात्र लक्ष्य समाज की सेवा है।उन्होंने सेवा समर्पण संस्कार के साथ समाज की सेवा करने का भी आह्वान किया।
इस अवसर पर विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं में सर्वश्रेष्ठ अंक पाने वाली नित्या शर्मा, राज यादव,दिव्यांशी चौहान,नाजिश परवीन, कनक सिंह, शंख अग्रवाल,बुशरा के अलावा चयनित सर्वश्रेष्ठ शिक्षक जितेंद्र कुमार को परिषद की ओर सम्मानित किया गया।

इस दौरान परिषद अध्यक्ष महेश चंद्र गुप्ता, भारत विकास परिषद के प्रांतीय मीडिया प्रभारी सुदेश बिश्नोई, सचिव गौरव बिश्नोई,सुरेश चौहान,प्रमोद बिश्नोई,मदन सिंह, अखिलेश बिश्नोई,भानु प्रताप सिंह,विष्णु अवतार,पंकज कुमार, प्रद्युमन बिश्नोई,दीपक चौहान, राजेश शर्मा समेत तमाम सदस्य रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता महेश चंद गुप्ता व संचालन गौरव बिश्नोई ने किया। प्रधानाचार्य मदन सिंह ने सभी का आभार जताया।
