30 जुलाई से 14 अगस्त तक ट्रेनों में अतिरिक्त कोच की व्यवस्था
सावन महीने में कांवड़ मेले की तैयारी
राजेश भाटिया,हिन्द लाइव न्यूज।

मुरादाबाद।
सावन में कांवड़ मेले में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाएगा। इनमें हरिद्वार -ऋषिकेश और देहरादून – सहारनपुर पैसेंजर ट्रेनें है।इन ट्रेनों में दो दो अतिरिक्त कोच लगेंगे। 30 जुलाई से 14 अगस्त तक पैसेंजर ट्रेनों में अतिरिक्त कोचों की व्यवस्था रहेगी।
मुरादाबाद रेल प्रशासन ने सावन में कांवड़ महीने में जुटने वाली भीड़ के चलते यात्री सुविधा के लिए अतिरिक्त कोच लगाने की तैयारी की है। सीनियर डीसीएम महेश यादव का कहना है कि कांवड़ मेले के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए पैसेंजर ट्रेनों में अतिरिक्त जनरल कोच लगाए जाएंगे।
रेलवे के अनुसार मुरादाबाद मंडल में संचालित आठ पैसेंजर ट्रेनों में अतिरिक्त कोच की व्यवस्था 30 जुलाई से 14 अगस्त तक रहेगी।
इन ट्रेनों में सुविधा।
हरिद्वार-ऋषिकेश 54481 -82। 30 जुलाई से 13 अगस्त हरिद्वार-ऋषिकेश 54483- 84 30 जुलाई से 14 अगस्त ऋषिकेश-चंदौसी 54464- 63 30 जुलाई से 14 अगस्त देहरादून-सहारनपुर 54341-42 30 जुलाई से 13 अगस्त।
