काशी विश्वनाथ,श्रमजीवी एक्सप्रेस देरी से चलेगी
यातायात प्रभावित होने से पुरानी दिल्ली होकर चलीं तमाम ट्रेनें
गाजियाबाद-नई दिल्ली की ट्रेनें पुरानी दिल्ली होकर चलानीं पड़ी
गाजियाबाद-दिल्ली रूट पर मालगाड़ी डिरेल
पटरी से उतरे मालगाड़ी के छह वैगन,सुबह की घटना
राजेश भाटिया,हिन्द लाइव न्यूज

मुरादाबाद। दिल्ली-गाजियाबाद रेलमार्ग पर मालगाड़ी डिरेलमेंट होने से दिल्ली रूट पर यातायात गड़बड़ा गया। मंगलवार सुबह हुए हादसे से गाजियाबाद-नई दिल्ली रूट ब्लॉक हुआ। इसके चलते श्रमजीवी, लखनऊ मेल,एसी एक्सप्रेस के अलावा काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस भी रूट बदलकर चलाई गई।
इससे पहले उतरेठिया-आलमनगर के डायवर्जन से तमाम ट्रेनें प्रभावित हुईं। यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
गाजियाबाद डिरेलमेंट के चलते दिल्ली रुट प्रभावित हुआ। मंगलवार को काशी विश्वनाथ अब नई दिल्ली से 3.25 घंटे की देरी से चलेगी। रेलवे ने नई दिल्ली मार्ग बाधित होने से तमाम गाड़ियों को पुरानी दिल्ली होकर चलाया।गाजियाबाद-दिल्ली के बीच मालगाड़ी के छह वैगन पटरी से उतरने से रेल यातायात बाधित हो गया। हादसा दिल्ली रेल मंडल में हुआ। पर इसके चलते मुरादाबाद रूट की कई ट्रेनें प्रभावित हुई।
राजगीर से नई दिल्ली श्रमजीवी-12391,लखनऊ मेल- 12229, एसी एक्सप्रेस -12429 के अलावा वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस ट्रेनों को डायवर्ट करना पड़ा।यह ट्रेन अब नई दिल्ली से साढ़े तीन घंटे की देरी से चलेगी।
इसी तरह डायवर्जन के चलते देरी से पहुंची श्रमजीवी एक्सप्रेस -12392 भी दोपहर 13.10 की बजाय 3.50 घंटे की देरी से शाम को 17.00 बजे रवाना होगी। मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति भी घंटों लेट हो गई। इसके अलावा जनसाधारण, सदभावना समेत अन्य ट्रेनें भी प्रभावित हुईं हैं।
विभाग के जानकारों का कहना है कि हादसे के बाद गाजियाबाद नई दिल्ली रेल रूट बाधित हो गया। इसके चलते नई दिल्ली जाने वाली ट्रेनों को मुरादाबाद से पुरानी दिल्ली के रास्ते चलाया गया।रेल रूट बाधित होने का असर दिल्ली से चलने वाली ट्रेनों पर भी पड़ा। दिल्ली-टनकपुर पूर्णागिरी एक्सप्रेस-12036, अवध आसाम एक्सप्रेस-15910 आदि ट्रेनें एक से दो डेढ़ घंटे तक लेट होने से यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।
रेल प्रशासन का कहना है कि मालगाड़ी हादसा दिल्ली डिवीजन में हुआ पर यहां आंशिक प्रभाव पड़ा।
