प्रदर्शन कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार को कांग्रेसी जताएंगे विरोध
खाद की किल्लत,स्मार्ट मीटरों से अधिक बिजली बिल का भुगतान की समस्या
राजेश भाटिया,हिन्द लाइव न्यूज।
मुरादाबाद। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आहवान पर बुधवार को कांग्रेसी किसानों की समस्याओं की आवाज बुलंद करेंगे। जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन होगा। इस कार्यक्रम को सफलता के लिए जिले व शहर के कांग्रेसी तैयारी में जुटे है।

किसानों की खाद, विद्युत उपभोक्ताओं के साथ स्मार्ट मीटर के नाम पर की जा रही लूट को लेकर विरोध जताने का निर्णय लिया है।प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने किसानों की समस्या पर गहरी चिंता जताई है।किसानों की मांग व समस्याओं को लेकर हर जिले में प्रदर्शन जताने के साथ महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने को कहा है।
जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर व शहर अध्यक्ष जुनैद इकराम (बंटी) ने बताया कि किसानों की खाद किल्लत व बिजली के स्मार्ट मीटर की मनमानी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होंगे और विरोध प्रदर्शन करेंगे।
कांग्रेस अध्यक्षों ने कहा कि जनता व किसानों की मांगों के संबंध में एक ज्ञापन भी जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को भेजा जाएगा।
