30 जुलाई को ब्लॉक मेरठ-वाराणसी समेत पांच ट्रेनें होगी प्रभावित
ब्लॉक सेक्शन में बढ़ेगी ट्रेनों की रफ्तार,समय की भी होगी बचत
राजेश भाटिया,हिन्द लाइव न्यूज।

मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल में रोजा से आलमनगर के बीच गाड़ियों को रुकना नहीं पड़ेगा। इस ब्लॉक सेक्शन में डबल डिस्टेंस सिग्नलिंग के चलते ट्रेनों की न केवल रफ्तार बढ़ेगी बल्कि समय की भी बचत होगी।30 जुलाई को सिग्नलिंग वर्क के चलते रेलवे ने ब्लॉक लिया है। इसके चलते मेरठ-वाराणसी वंदे भारत, राज्यरानी समेत पांच ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ेगा।
गाजियाबाद से रोजा तक ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग का काम चल रहा है। रेलवे ने इस रूट पर हापुड़, बाबूगढ़ व कुचेसर रोड तक ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग का काम कराया है।अब अगला चरण सिंभावली से कांकाठेर के बीच कार्य होगा। इस बीच रेल प्रशासन ने डबल डिस्टेंस सिग्नलिंग की तैयारी भी कर ली है। विभाग के अनुसार मुरादाबाद मंडल में रोजा से आलमनगर के बीच डबल डिस्टेंस सिग्नलिंग के काम के लिए ब्लॉक लिया जाएगा। इसका असर इस रूट की ट्रेनों पर पड़ेगा।
रेल प्रवक्ता के अनुसार 30 जुलाई को रोजा-आलमनगर के बीच डबल डिस्टेंस सिग्नलिंग वर्क के चलत रूट पर संचालित पांच ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ेगा।
यह ट्रेनें रहेंगी प्रभावित-
मेरठ-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस 22490 मेरठ से 60 मिनट देरी से चलेगी।आनंद विहार-पुरलिया एक्सप्रेस 14022 आनंद विहार से 60 मिनट देरी से चलेगी।
राज्यरानी एक्सप्रेस-22454 मेरठ से 60 मिनट की देरी से चलेगी। जबकि जम्मूतवी- गुहावटी लोहित एक्सप्रेस 15652 व टनकपुर से सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस-15074 एक्सप्रेस ट्रेनों को रास्ते में 30 मिनट तक नियंत्रित किया जाएगा।
