सपा का जामा मस्जिद चौराहे प्रदर्शन, कांग्रेस जिलाध्यक्ष के घर पुलिस की निगरानी,नजरबंद
कांग्रेस की पदाधिकारियों को दिल्ली बुलाने का था संदेश
कांग्रेसियों की दिल्ली काँल से हरकत में आई पुलिस
राजेश भाटिया,हिन्द लाइव न्यूज।

मुरादाबाद। दिल्ली में राहुल-अखिलेश के प्रदर्शन के बाद मुरादाबाद में भी कांग्रेस-सपा की सियासी माहौल गरम हो गया। पार्टी मुखिया अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के बाद जिलाध्यक्ष जयवीर यादव के नेतृत्व में सपाई सड़कों पर आ गए और विरोध जताया। जबकि दूसरी ओर राहुल गांधी को भी हिरासत में लिए जाने के बाद कांग्रेस की प्रदर्शन की संभावना के चलते जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर के घर पुलिस टीम पहुंच गई। देर रात तक जिलाध्यक्ष पुलिस निगरानी में रखा। लेकिन शहर अध्यक्ष दिल्ली की ओर रवाना हो गए।
दिल्ली में सीजेपी के प्रदर्शन के बाद मंगलवार को कांग्रेस-सपा के शीर्ष नेताओं ने मांगों को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।कांग्रेस के राहुल गांधी व सपा मुखिया अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने से देर शाम मुरादाबाद में सियासी माहौल गरमा गया।

सपा के जिलाध्यक्ष जयवीर यादव के नेतृत्व में तमाम सपाई आनन फानन में जामा मस्जिद चौराहे पर एकत्रित हो गए और मुखिया की गिरफ़तारी का विरोध जताते हुए जमकर प्रदर्शन किया। सपाईयों ने केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।एक घंटे तक सपाई सड़कों पर डेरा डाले रहे। बाद में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।इस दौरान अतहर अंसारी, फिरासत हुसैन गामा,शुएब पाशा, सलाउद्दीन मंसूरी रहे।
जबकि कांग्रेस ने केन्द्र सरकार के खिलाफ आंदोलन के लिए अपने पदाधिकारियों को दिल्ली बुला लिया।कांग्रेसियों को दिल्ली जाने से रोकने की कोशिश में पुलिस जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर के घर पहुंच गई! और ‘हाउस अरेस्ट’ कर लिया। पुलिस फोर्स देर रात उनके आवास पर जमी रही–
