दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी का वार्षिक चुनाव कार्यक्रम घोषित
11-12 अगस्त को नामांकन,5 अगस्त को मतदाता सूची
चुनाव कार्यक्रम पर फिर विवाद, दिसंबर में हो चुनाव
राजेश भाटिया,हिन्द लाइव न्यूज।

मुरादाबाद। मुरादाबाद में दि बार एसोसिएशन चुनाव की तैयारी शुरु हो गई है। गुरुवार को एल्डर्स कमेटी ने दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी का चुनाव कार्यक्रम घोषित किया है।बार काउंसिल ऑफ यूपी के निर्देश के बाद मुरादाबाद में दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के चुनाव के लिए एल्डर्स कमेटी ने चुनावी कार्यक्रम जारी किया है। हालांकि एल्डर्स कमेटी में एक सदस्य ने तारीख पर चुनाव कराने में आपत्ति जताई। इससे बार एसोसिएशन के चुनाव पर अभी पूरी तरह से सहमति नहीं बन पाई।
चेयरमैन रामा शंकर की अध्यक्षता में कमेटी की बैठक में उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के पत्र का हवाला देते हुए बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 2026-27 का चुनाव कार्यक्रम घोषित किए।
कार्यक्रम के अनुसार सदस्यता शुल्क जमा की अंतिम तिथि 31 जुलाई तय हुईं। 5 अगस्त तक मतदाता सूची, सूची पर आपत्तियां 6 अगस्त व अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 7 अगस्त को होगा। नामांकन 11-12 अगस्त, पत्रों की जांच 13 व नाम वापसी 14 अगस्त को होगी।प्रत्याशियों की अंतिम सूची 14 अगस्त को होगी।
एल्डर्स कमेटी ने निर्णय लिया कि चुनाव कार्यक्रम की सूचना बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व महासचिव को भेजने के साथ नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा होगी।इस दौरान एल्डर्स कमेटी के सदस्य विजय गुप्ता, सुभाष चन्द्र गर्ग,सुधीर गुप्ता व महेश चन्द्र त्यागी समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
चुनाव कार्यक्रम पर एका नहीं, तारीख पर मतभेद
हालांकि दूसरी ओर एल्डर्स कमेटी के सदस्य महेश चन्द्र त्यागी का कहना है कि उन्होंने कमेटी को संविधान संशोधन के चलते दिसंबर तक बार कमेटी के गठन का सुझाव दिया।यानी दिसंबर तक सारी चुनावी प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएं।उनका कहना है कि पूर्व में एल्डर्स व बार पदाधिकारी संयुक्त रूप से बार के चुनावी कार्यक्रम निर्धारित करते आए है।अब एक अगस्त को कार्यकाल समाप्त होने के बाद आडिट आदि के काम के लिए एक महीने का समय बढ़ाने का सुझाव दिया गया।
जबकि बार कमेटी के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता का कहना है कि बार काउंसिल को पत्र का जवाब भेजा गया था। साथ ही संविधान की काँपी भी 15 जुलाई को भेजीं गई।पर इस पत्र का जिक्र नए पत्र नहीं है।बार काउंसिल ऑफ यूपी को इस बाबत दोबारा पत्र भेजा जाएगा।
