तैयारी -कांवड़ मेला-2026
श्रद्धालुओं के लिए हरिद्वार तक चलेगी नियमित ट्रेनें
राजेश भाटिया,हिन्द लाइव न्यूज।

मुरादाबाद।श्रावण मास में लगने वाले कांवड़ मेले के लिए रेलवे ने इस बार भी ट्रेन संचालन के व्यापक इंतजाम किए है। रेलवे श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दिल्ली-हरिद्वार समेत तीन विशेष ट्रेनें चलाएगा। जबकि दो ट्रेनों का विस्तार देकर हरिद्वार तक संचालित किया गया है। 30 जुलाई से 13 अगस्त तक विशेष ट्रेनों का संचालन होगा।
रेलवे के अनुसार कांवड़ मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रेल मंडल में यात्री सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए है।कांवड़ मेले में आने वाले श्रद्धालुओ के आने जाने की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनें व नियमित ट्रेनों को हरिद्वार तक विस्तार दिया गया है।
ये चलेंगी विशेष ट्रेनें–30 जुलाई-13 अगस्त
,26हरिद्वार-दिल्ली-04313-14 योगनगरी ऋषिकेश-दिल्ली-04316-15 योगनगरी ऋषिकेश- आलमनगर-04317-18रेल प्रशासन के अनुसार दिल्लीर-शामली के बीच चलने वाली डीएमयू को विस्ताखर देकर हरिद्वार तक (74022-23) चलाया जाएगा।इसके अलावा दिल्लीी-सहारनपुर- (64557-58)को भी हरिद्वार तक विस्ता र दिया गया है।
सीनियर डीसीएम महेश यादव के अनुसार मंडल में विशेष ट्रेनें व विस्तार वाली सभी गाडि़यों का टाइम टेबल निर्धारित किया गया है।
