जिलाध्यक्ष का आरोप-‘छात्र आंदोलन से सरकार घबराईं’
दैनिक कार्य, पूजा के लिए मंदिर आने जाने में पुलिस का घेरा
छात्र आंदोलन के बाद कांग्रेस अध्यक्ष की बढ़ी कड़ी निगरानी
राजेश भाटिया, हिन्द लाइव न्यूज।

मुरादाबाद। दिल्ली में पेपर लीक मामले में विरोध-प्रदर्शन के बाद पुलिस ने कांग्रेस नेताओं का घेराव शुरू कर दिया है।मुरादाबाद जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर तीन दिन से घर में नजरबंद है। उनका कहना है कि वे लगातार अपने आवास पर पुलिस की लगातार निगरानी में है। रात दिन पुलिस उनकी निगरानी कर रहीं हैं।सुबह से शुरू दैनिक कार्यों से लेकर भोजन व कार्य में भी पुलिस फोर्स करने पड़ रहे हैं।
हालात यह कि सुबह मंदिर में पूजापाठ में भी पुलिस कर्मी साथ रहते हैं।उन्हें मंदिर भी अकेले जाने नहीं दिया जा रहा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया।कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन में भी विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि कोठीवाल नगर स्थित आवास पुलिस की निगरानी में है।कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि दिल्ली में छात्र छात्राओं के आंदोलन को कांग्रेस समेत अन्य दलों द्वारा दिए गए समर्थन के बाद सरकार विपक्षी नेताओं पर अब दबाव बनाने की कोशिश में है।

जिलाध्यक्ष ने बयान में कहा कि दिल्ली छात्र आंदोलन को कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और मल्लिकार्जुन खड़गे समेत नेताओं के समर्थन से केंद्र व प्रदेश सरकार भयभीत है। कहा कि इसी कारण से उन्हें उनके आवास पर “हाउस अरेस्ट” जैसे हालातों में रखा गया।उन्होंने प्रशासन से इस व्यवस्था को समाप्त करने की मांग की।
कांग्रेस के पार्टी प्रवक्ता सुधीर पाठक के अनुसार घटनाक्रम भाजपा सरकार भय की बानगी है।बताया कि पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट कांग्रेस नेतृत्व को भेजीं गई है।
