जिलाध्यक्ष एवं मंत्री प्रतिनिधि रवि चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सौंपा
ज्ञापन
राजेश भाटिया, हिन्द लाइव न्यूज।

मुरादाबाद।गुरुवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) की ओर से डीएम को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में पिछड़ा,अति पिछड़ा,दलित एवं अतिदलित समाज के विरुद्ध की जा रही अपमानजनक व आपत्ति जनक टिप्पणियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।
सुभासपा के जिलाध्यक्ष एवं मंत्री प्रतिनिधि रवि चौधरी के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि समाज के कमजोर वर्गों के सम्मान व संवैधानिक अधिकार व सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए ऐसे मामलों में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई हो।
मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा कि सोशल मीडिया पर जातीय विद्वेष फैलाने व अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने वालों पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई हो।सुभासपा ने मांग की कि राजनीतिक प्रभाव या दबाव के कारण किसी भी पीड़ित की शिकायत प्रभावित न की जाएं।और हर मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ प्रभावी कानूनी कार्रवाई की मांग की गई

इसके अलावा पिछड़े,अति पिछड़े, दलित एवं अतिदलित वर्गों की सुरक्षा,सम्मान व संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए विशेष निगरानी व्यवस्था लागू करने की भी मांग की।ज्ञापन में नवाब पुरा में चिन्हित करीब 2000 मकानों के संबंध में भी दोबारा मुआयना कर नागरिक व जनप्रतिनिधियों से विचार-विमर्श के बाद ही मानवीयता के आधार पर फैसला लेने को कहा।
ज्ञापन के दौरान सौरभ चौधरी प्रदीप कुमार,मोहित ठाकुर,नासिर, प्रिंस ठाकुर,दीपक कुमार,सुरेश कुमार,अशोक सैनी, सलीम अंसारी, रोहित, संजय कुमार,मो. फहाद,मो. शारिक, अख्तर हुसैन, कार्यकर्ता रहे।
