रोडवेज के सामने पुरानी दुकानों को हटाए जाने का मामला
नोटिस के बाद रेलवे की दी अवधि नजदीक होने से बढ़ी
राजेश भाटिया,हिन्द लाइव न्यूज।
मुरादाबाद। पिछले दिनों हाइवे पर रोडवेज के सामने कई दशक पुरानी दुकानें हटाने की कार्रवाई से दुकानदारों में रोष है। व्यापारियों की समस्याओं को लेकर सहमति के बाद शिव सेना मुद्दे व्यापारी संगठनों के संग आंदोलन की रणनीति तैयार करेगी।

पार्टी ने रणनीति का खाका तैयार कर लिया है। जिससे दुकानदारों के संग आंदोलन चलाया जा सकें। कारोबारी व दुकानदारों की समस्याओं पर चर्चा के लिए शिवसेना जिला प्रमुख वीरेन्द्र अरोड़ा के घर पर बैठक हुई।
इसमें दुकानदार व व्यापारी संगठनों की बैठक में मौजूद व्यापारियों ने रेलवे की कार्यवाही पर विरोध करने का निर्णय लिया।व्यापारी नेता रतन भाटिया, नरेन्द्र सिक्का आदि नेताओं ने कहा कि दुकानदार अर्से से दुकानें चला रहे है।इसी से उनकी आजीविका चल रही है।दुकानें हटने से उनकी रोजी रोटी पर संकट आएगा। रेलवे की ओर से लोगों को रोजगार के लिए जगह दी गई। इसका किराया भी लिया जाता रहा। पर पिछले कुछ सालों से रेलवे का नजरिया बदल गया।अब सभी दुकानों को हटाने के लिए नोटिस जारी किए गए।
बैठक में शिव सेना जिला प्रमुख वीरेन्द्र अरोड़ा व अन्य व्यापारियों ने अधिकारी से वार्ता करने पर सहमति बनी।बातचीत हल न होने पर शांतिपूर्ण आंदोलन की भी रणनीति तैयार की।
व्यापारी सुरक्षा फोरम के अध्यक्ष रतन भाटिया ने कहा कि आंदोलन के लिए शहर के सभी व्यापारिक संगठनों से संपर्क स्थापित कर समर्थन जुटाने पर जोर दिया। जिससे व्यापारियों की समस्याओं का निराकरण कराया जा सकें।
बैठक में सभी कारोबारियों से लामबंद होकर अधिकारों के प्रति संघर्ष का आवहृन किया गया। बैठक में जिला प्रमुख वीरेन्द्र अरोड़ा,कमल सिंह राव,शरद कपूर,अनुज सिंह, राजीव राठौर, गौरव रस्तोगी,रतन भाटिया समेत तमाम संगठनों के प्रतिनिधि रहे।
