कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह को सपा विधायकों ने ज्ञापन सौंपा
जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर गर्माई सियासत, रामपुर के बाद आज मुरादाबाद में धरना-प्रदर्शन
राजेश भाटिया,हिन्द लाइव न्यूज।
मुरादाबाद। रामपुर के बाद बुधवार को समाजवादी पार्टी ने मुरादाबाद में जौहर यूनिवर्सिटी के ध्वस्तीकरण आदेश का विरोध जताया।अंबेडकर पार्क में सपा की ओर से धरना दिया गया।सपाइयों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए रामपुर की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर एतराज जताया।

धरना प्रदर्शन में जिले की सभी सपा विधायक व पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। बाद में कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा।
बुधवार को सपा विधायक और जिला व शहर संगठन की ओर से जौहर यूनिवर्सिटी के ध्वस्तीकरण और पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर पर शांति पूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर विरोध जताया गया।अंबेडकर पार्क में आयोजित धरना प्रदर्शन में सपा विधायकों ने हिस्सा लिया।

जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव व शहर अध्यक्ष इकबाल अंसारी के अलावा प्रदर्शनकारियों ने एक स्वर में जौहर यूनिवर्सिटी के खिलाफ कार्रवाई पर विरोध जताया। कहा कि सरकार यूनिवर्सिटी के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करने पर आमादा है। इस मौके पर सपाइयों ने छात्रों के समर्थन मे जमकर नारेबाजी की। धरना प्रदर्शन में सपाइयों ने नारे भी लगाएं।प्रदर्शन में सपा विधायकों ने धरने के बाद मंडलायुक्त को कार्यालय पर पहुंचकर एक ज्ञापन भी दिया।
विधायक कमाल अख्तर ने पत्रकारों से कहा कि सपा के राष्ट्रीय य अध्यक्ष के निर्देश पर पार्टी ने जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर धरना दिया। ज्ञापन में के दौरान बताया कि रामपुर में बच्चों के बेहतर शिक्षा के लिए यूनिवर्सिटी स्थापित की गई।जिस समय यूनिवर्सिटी बनीं तब पंचायत राज अधिनियम 1947 में किसी तरह के निर्माण की अनुमति की जरुरत नहीं थी। कहा कि कमिश्नर से इस मामले में न्याय की मांग की है। इस पर कमिश्नर ने उचित न्याय का भरोसा दिलाया है।

धरने में जिलाध्यक्ष अलावा कांठ से विधायक कमाल अख्तर, ठाकुरद्वारा से नबाव जान,बिलारी से मोहम्मद फहीम, मुरादाबाद देहात से नासिर कुरैशी के अलावा पूर्व सांसद डॉ.एसटी हसन, हाजी युसूफ अंसारी, शहर अध्यक्ष इकबाल अंसारी,महासचिव फुरकान अली, बाबर खान,अतहर हुसैन अंसारी, लाखन सैनी, कैसर अली कुद्दूसी शुएब हसन पाशा, राहुल सिंह, धर्मेन्द्र यादव, मौ हाजी उस्मान, दिलप्रीत सिंह आदि ने संबोधित किया।
धरना प्रदर्शन में विकास चौधरी,अमित प्रजापति, हाजी उवेश कल्लन, नौशाद पाशा, आदित्य चौधरी, मोईनुद्दीन मौ. हाजी सरताज अंसारी, योगेंद्र यादव, अक्षय भटनागर, आदित्य चौधरी वसीम कुरैशी,प्रेम बाबू बाल्मीकि, तालिब अंसारी, हिमांशु सैनी, जयकुमार, जयपाल सैनी, दुर्गा शर्मा,इकबाल इंजीनियर,विजय वीर यादव,संजीव चौधरी, अनीसुद्दीन कातिब, राजेश्वरी यादव, मीनू जाटव धीरज पाल सिंह, अशोक सैनी, सरदार सिंह पाल, मनीष जाटव,प्रदीप यादव,सुरेंद्र शर्मा, जिगरी मलिक,सुमित यादव विशंभर यादव, वाजिद मलिक आदि रहे।
