सहारनपुर के बाद मुरादाबाद में भी सीन दोहरा रहे
मस्जिद को गैर कानूनी नोटिस पर कांग्रेस नेता ने प्राधिकरण को घेरा
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। सहारनपुर के बाद अब मुरादाबाद में भी मस्जिद का मामला गरमाने लगा है। शुक्रवार को मुरादाबाद पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मुस्तफा मस्जिद को अवैध बताने पर विकास प्राधिकरण को घेरा।कहा कि सहारनपुर में मस्जिद को अवैध बताकर ध्वस्त किया गया।अब मुस्तफा मस्जिद को अवैध नोटिस देकर ध्वस्त करने का सीन दोहराया जा रहा है।उन्होंने मांग कि जिस तरह से प्रदेश में अन्य मस्जिदों के नक्शे मांगे जा रहें हैं उसी तरह मुख्यमंत्री आवास का भी नक्शा दिखाया जाएं।
दिल्ली से अचानक पाकबड़ा पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष भाजपा सरकार पर चुनावों से पहले साम्प्रदायिक मुद्दों पर माहौल गरमाने का आरोप लगाया।कहा कि मस्जिदों के नक्शे देखने वालों को मुख्यमंत्री आवास का नक्शा भी देखना चाहिये।
पूर्व मंत्री व कांग्रेस अध्यक्ष शुक्रवार दोपहर पाकबड़ा में मुस्तफा मस्जिद पहुंचे।बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता व नेता पहुंच गए। अध्यक्ष ने पहले मस्जिद की इंतजामिया कमेटी से भेंटकर कागज देखे। बाहर निकले कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मस्जिद 85 साल पुरानी है।यह जमीन उनकी है। इस पर न प्राधिकरण और ग्राम समाज की है। नोटिस देकर अब उन लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है।कहा कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता लड़ाई में डटकर उनके साथ खड़ा है।
प्राधिकरण इस जगह पर मस्जिद को अवैध करार देकर नोटिस दे रहीं हैं। नेता ने गैर कानूनी तरीके से कार्रवाई पर सहानुभूति जताते हुए उनका साथ दिये जाने का आश्वासन दिया।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष महानगर में भूड़ा चौराहा पर पूर्व विधायक इकराम कुरैशी के घर भी पहुंचे।जहां उनके दिवंगत बड़े भाई के निधन पर शोक सांत्वना दी।बाद में यही से वापस दिल्ली लौट गये।
इस दौरान जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर,मो.अब्बास,वसीम अहमद,मीनू दीक्षित,राजेश पाल, एहसान चौधरी तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता भी साथ रहे।
