संगठन के सामूहिक व्रत पारायण और महाआरती कार्यक्रम में शिव सैनिकों का संकल्प
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। मंगलवार को शिव सेना की ओर से तृतीय नवरात्र पर 24 वां सामूहिक व्रत पारायण और महाआरती का कार्यक्रम आयोजित हुआ दिल्ली रोड पर ड्राईव इन 24-होटल में शाम को गणेश वंदना व महिषासुर मर्दिनी स्तोत्र से कार्यक्रम शुरू हुआ। उपस्थित अतिथियों का शिव सैनिकों ने कलावा बांधकर और तिलक लगा शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में समाजसेवक, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, वरिष्ठ निर्यातकों, उद्यमियों और चिकित्सकों ने हिस्सा लिया।इस मौके पर वक्ताओं ने हिंदुओं व समाज की स्थिति पर अपने अपने विचार भी रखे।
कार्यक्रम संबोधित करते हुए संगठन के जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने सभी शिव सैनिकों व अतिथियों को हिंदुत्व सशक्तिकरण के इस कार्यक्रम में सहयोग करने के लिए उनका आभार जताया।जिला प्रमुख ने कहा कि शिव सैनिक लोगों से अमीर, गरीब व जातिवाद का भेद मिटाने के लिए एकजुट होकर काम करेंगे।कार्यक्रम में पंडित भीमदत्त शर्मा जी ने शंखनाद कर महाआरती की गई और माता को महाभोग लगाया।
इसके बाद सभी ने अपने तृतीय नवरात्र व्रत को सामूहिक रूप से विश्राम देते हुए व्रत भोज किया।कार्यक्रम में पूर्व सांसद चंद्र विजय सिंह,विधायक रामवीर सिंह, पूर्व विधायक राजीव चन्ना, अमरनाथ दीक्षित,डॉ विशेष गुप्ता, पूर्व भाजपा अध्यक्ष मनोज गुप्ता,प्रिया अग्रवाल, ज्ञानेंद्र गांधी, मनोज अहूजा, धीरेंद्र दास, डॉ सीपी सिंह, समाजवादी जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव समेत प्रसिद्ध हस्तियां भी मौजूद रहीं।
अतिथियों में एसपी सिटी- कुमार रणविजय सिंह,डाॅ पुष्पेंद्र कुमार, डाॅ लोहिया, डॉ मुकेश अग्रवाल।
कार्यक्रम में इस दौरान शिवसेना के विपिन भटनागर,कमल सिंह राव, मुदित उपाध्याय,शिबू पांडेय, राजीव राठौर,अरुण ठाकुर, राजपाल, आकाश, मयंक, सरदार इंद्रजीत सिंह,जितेंद्र पासी, विक्की कश्यप, प्रदीप ठाकुर,जीतू,पंकज पाल, विशाल सैनी, राहुल, सुरेश सैनी,जुगनू सोनकर, दीपक,उमेश ठाकुर,पवन रूहेला,महेश, अशोक सैनी, योगेश आनंद,चंचल, नितेश,अमरपाल आदि के साथ सैकड़ो शिव सैनिक मौजूद रहे।
