आईजी-जीआरपी राम कृष्ण भारद्वाज ने किया निरीक्षण
थाना प्रभारियों संग की क्राइम मीटिंग
यक्ष ऐप की समझाईं उपयोगिता, सोशल मीडिया में एआई टूल्स का प्रयोग
जीआरपी लाइन में पुलिस कर्मियों की समस्याएं
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया।

मुरादाबाद।बुधवार को लखनऊ के आईंजी रेलवे राम कृष्ण भारद्वाज ने मुरादाबाद में वार्षिक निरीक्षण किया। मुरादाबाद में त्योहार के मद्देनजर गश्त व चेकिंग बढ़ाने,सोशल मीडिया पोस्ट कै प्रभावी बनाने के अलावा आधुनिक तकनीक संसाधनों का उपयोग करने की सलाह दी।कहा कि बाँडी वार्न कैमरा,टैबलेट,ब्लूटूथ जैसे तकनीकी संसाधनों का उपयोग करें।निरीक्षण के दौरान आईंजी ने जीआरपी लाइन में कर्मियों की समस्याएं भी सुनीं।
रेलवे के आईजी ने वाचक,सीओ कार्यालय समेत विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। अभिलेख,पत्रावलियों आदि का अवलोकन किया और लंबित कार्यों का समयबद्ध निस्तारण के आदेश दिए।इस दौरान आईंजी ने यात्री सहायता, जनहितकारी गतिविधियों का प्रभावी प्रसार के लिए आधुनिक तकनीक और एआई टूल्स का उपयोग करने को कहा।
त्योहार पर अपराध नियंत्रण पर जोर, बढ़ाएं गश्त
-पुलिस अधिकारियों के संग क्राइम मीटिंग में आईंजी ने गश्त व चेकिंग बढ़ाने पर जोर दिया।कहा कि आधुनिक तकनीक का बेहतर उपयोग करें ताकि ट्रेन व रेलवे परिसरों में यात्री सुरक्षा की जा सकें। उन्होंने पुलिस महानिदेशक द्वारा हाल ही में प्रस्तुत यक्ष (Yaksh)ऐप की उपयोगिता व तकनीकी क्षमताओं की जानकारी भी दीं। आईंजी भारद्वाज ने जीआरपी लाइन में सैनिक सम्मेलन में अधिकारी व कर्मियों की समस्याएं सुनी और सुझाव मांगे।
इस दौरान एसपी-जीआरपी आशुतोष शुक्ला,मुरादाबाद सीओ विश्वजीत सिंह, सीओ गाजियाबाद अशोक कुमार सिसौदिया व सहारनपुर सीओ देवेन्द्र कुमार के अलावा मुरादाबाद जीआरपी प्रभारी रविन्द्र वशिष्ठ समेत सभी थानों के प्रभारी और अधिकारी रहें।
