नगर निगम का गड्ढा मुक्ति अभियान जारी
निगम ने विशेष मरम्मत,नवीनीकरण, सुदृढ़ीकरण में 57 किमी सड़कों को सुधारा
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। बारिश के बाद बुरी तरह से उधड़ी और गड्ढेदार सड़कों की सूरत बदलीं गई है। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद सड़क सुधार पर जोर दिया गया।नगर निगम ने शहरी क्षेत्रों में खराब सड़कों को सुधारने के लिए गड्ढा मुक्ति अभियान चलाया।निगम ने करीब 30 किमी सड़क को गड्ढा मुक्त किया है।
नगर आयुक्त हिमांशु कौशिक का नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर है। इसके चलते सीएम के आदेश के बाद निगम ने गड्ढा मुक्ति के लिए अभियान चलाया। निगम का कहना है कि गड्ढा मुक्ति के लिए निर्धारित 32.20 किमी के सापेक्ष 30.56 किमी सड़क को गड्ढा मुक्त किया गया।इस तरह 95 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया।

नगर आयुक्त का कहना है कि निगम महानगर की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने व आवागमन सुगम बनाने के लिए सड़क मरम्मत एवं सुधार कार्य लगातार करा रहा है।इसके अलावा नवीनीकरण के लिए निर्धारित 30.10 किमी लक्ष्य के सापेक्ष 21.25 किमी सड़कों का कार्य पूर्ण किया गया।
वहीं, सुदृढ़ीकरण एवं विशेष मरम्मत के तहत 5.25 किमी का कार्य भी पूरा किया। अभियान के दौरान गड्ढा मुक्त,नवीनीकरण तथा सुदृढी करण व विशेष मरम्मत के तहत 67.55 किमी लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 57.06 किमी सड़क को सुधार कार्य पूरा हो गया।
