17 साल बाद नई सियासी पारी खेलने की जुगत में पूर्व विधायक चन्ना
शहर विधानसभा सीट पर बदलेंगे राजनैतिक समीकरण
सियासत में उतरने के पहले संकेत मिलने लगे
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद।मुरादाबाद पश्चिम सीट पर भाजपा से पूर्व विधायक राजीव चन्ना ने गुरुवार को समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। इससे मुरादाबाद की राजनीति में फेरबदल के आसार हैं।शहर विस सीट पर राजनैतिक समीकरण उलट पुलट होंगे।लखनऊ में पूर्व विधायक के अलावा भाजपा पिछड़ावर्ग के मनमोहन सैनी ने सपा का हाथ थामा है।
गुरुवार को लखनऊ में सपा की मुखिया अखिलेश यादव की मौजूदगी में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुरादाबाद,गोंडा समेत अन्य नेताओं के शामिल होने का ऐलान हुआ। उन्नीस साल पहले मुरादाबाद पश्चिम सीट से भाजपा से टिकट लेकर पहली बार विधायक बने। तब प्रदेश में बसपा की सरकार बनी। 2007 में विधायक बने राजीव चन्ना ने दो साल बाद बसपा से 2009 में मुरादाबाद लोकसभा चुनाव लड़ा। कड़े मुकाबले में तीसरे नंबर पर रहे। इस बीच पूर्व विधायक पहले सपा और दोबारा भाजपा से जु़ड़ गए।
अब नौ साल बाद राजीव चन्ना सियासत में नई एंट्री से सियासत में उथल-पुथल मचनी तय है। नए फेरबदल से भाजपा में हलचल है। गुरुवार को राजनैतिक घटनाक्रम से विस चुनाव से पहले सियासी माहौल गरमाने लगा है।
चार दशक पहले राजनीति में प्रवेश-1988-89 में राजनीति शुरू करने वाले राजीव चन्ना शुरुआत में संघ और फिर भाजपा की सक्रिय राजनीति से अर्से तक जुड़े रहे।तेज तर्रार होने के नाते युवा मोर्चा के बाद भाजपा में महानगर अध्यक्ष बनकर साख जमाई।2007 में मुरादाबाद पश्चिम सीट से भाजपा से विधायक बने। लोस चुनाव में कड़े मुकाबले में रहे राजीव चन्ना का दल से मोहभंग हुआ। हालांकि 2017 चुनाव में सक्रिय रहे पूर्व विधायक नौ साल बाद नए सिरे से सियासत में दूसरी बार पारी शुरू करने में जुटे हैं।
