भाजपा विधायक पर चोरी में तीन कर्मियों प्रताड़ित करने का आरोप
कांग्रेस नेता पीड़ित परिवार से मिलकर दुख करेगा साझा, पीड़ित परिवार का मिलने से इंकार
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। बिजनौर के बढ़ापुर से भाजपा विधायक सुशांत सिंह पर घर के दो नौकरों समेत तीन लोगों को पीटने का मामले को कांग्रेस ने गंभीरता से लिया है। कांग्रेस नेताओं का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलकर दुख साझा करेगा।साथ ही पुलिस प्रशासन से वार्ता कर जांच की मांग करेगा। दूसरी ओर पीड़ित परिवार ने नेताओं से मिलने से इंकार किया है।
घटना नौ अक्टूबर को जिले के डिलारी थाना के गांव रतूपुरा में भाजपा विधायक आवास पर विधायक पर चोरी के शक में तीन युवकों को प्रताड़ित करने का आरोप है।घटना के बाद एक युवक की गंभीर हालत में दिल्ली अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इस मामले को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का 21 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल कल पीड़ित परिवार से मिलने जाएगा। कांग्रेस नेता स्थानीय प्रशासन व मामले की जांच अधिकारियों से भी मिलेंगे।
जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष अनुराधा मोना मिश्रा के निर्देश पर 21 कांग्रेस नेताओं का गठन किया गया है। कांग्रेस नेतृत्व ने प्रतिनिधिमंडल को पीड़ित परिवार से पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेकर प्रशासन व संबंधित जांच अधिकारियों से मामले में अब तक कार्रवाई का ब्योरा मांगेगा।
प्रतिनिधि मंडल में शामिल—प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र निषाद, मुरादाबाद के पूर्व विधायक मोहम्मद उल्ला, हाजी इकराम कुरैशी, मुजफ्फरनगर के पूर्व विधायक नवाजिश आलम,मुरादाबाद जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर,शहर अध्यक्ष जुनैद इकराम व बिजनौर, रामपुर के जिलाध्यक्षों के अलावा ठाकुरद्वारा व डिलारी ब्लॉक अध्यक्ष व गोरखपुर समेत 21 कांग्रेस नेता शामिल किए गए हैं।
इस मामले में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी का कहना है कि सत्ता से जुड़े लोगों के मामलों में निष्पक्ष जांच और कार्रवाई जरूरी है।पीड़ित यदि कमजोर तबके से हो तो प्रशासन से निष्पक्ष जांचकर कार्यवाही की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है।
दूसरी ओर पीड़ित परिवार ने सोशल मीडिया पर वीडियो के जरिए नेता व अन्य लोगों से मिलने से इंकार किया है।
