अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस के 90 फेरे निरस्त
जम्मू, कानपुर व अमृतसर की ट्रेनें रद्द
एक दिसंबर,26 से 3 मार्च, 27 तक रेल संचालन प्रभावित
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया।

मुरादाबाद।सर्दी में कोहरे की संभावनाओं के मद्देनजर ट्रेनों का संचालन थमेगा।
गुरुवार को रेलवे ने मंडल और मुरादाबाद से गुजरने वाली 16 ट्रेनों का संचालन रोकने का फैसला किया है।इनमें अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस 1 दिसंबर, 26 से 2 मार्च,27 तक रद्द रहेगी। रेलवे में हर वर्ष कोहरे के कारण ट्रेनें रद की जातीं हैं।इस बार भी ट्रेन रद्द की गुरुवार से शुरुआत हो गई। मंडल और मुरादाबाद से होकर चलने वाली 16 गाड़ियों का संचालन रद्द करने के आदेश जारी किए।
सीनियर डीसीएम महेश यादव का कहना है कि कोहरे के प्रभाव को देखते हुए ट्रेनों को रद्द किया गया है।इन ट्रेनों में रोजाना और
रद्द ट्रेनों की सूची।
12207-08। काठगोदाम -जम्मूतवी 6 दिसंबर,26 से 2 मार्च,27
112209-10 कानपुर- काठगोदाम एक्सप्रेस 7 दिसंबर से एक मार्च,27
114605-06 योगनगरी ऋषिकेश-जम्मूतवी 6 दिसंबर से 1 मार्च,27
14523-24 बरौनी-अंबाला 1 दिसंबर से 1 मार्च, 27
14615-16 लालकुआं अमृतसर 5 दिसंबर-27 फरवरी,27 14003-04 मालदा टाउन से नई दिल्ली 3 दिसंबर से 2 मार्च, 27
18103-04 जलियांवाला बाग एक्सप्रेस 2 दिसंबर से 26 फरवरी 27
