जिलाध्यक्ष को मंदिर में हिरासत में लिया,शहर अध्यक्ष भी हाउस अरेस्ट
हाउस अरेस्ट हाजी इकराम कुरैशी का मनमानी का आरोप
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। बढ़ापुर विधायक से प्रताड़ित पीड़िता परिवार से मिलने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोक दिया।कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल की परिवार से मिलकर दुख साझा करने की योजना थीं।पर पुलिस ने सुबह ही घेराबंदी कर लीं। जिलाध्यक्ष को लाल बाग मंदिर से हिरासत में लिया। जबकि शहर अध्यक्ष जुनैद इकराम व कांग्रेस नेता हाजी इकराम कुरैशी को घर में नजरबंद कर लिया।
ठाकुरद्वारा में तीन लोगों से मारपीट व प्रताड़ित करने में पीड़ित परिवार से मुलाकात के लिए कांग्रेस नेतृत्व ने 21 सदस्यों की कमेटी गठित की।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर व शहर अध्यक्ष जुनैद इकराम का कहना है कि प्रतिनिधि मंडल को पीड़ित परिवार से मिलकर दुख दर्द साझा कर सांत्वना देना था पर पुलिस ने डिलारी में परिवार से मिलने जाने से रोक दिया।

सुबह से अलर्ट पुलिस ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष को काली मंदिर से हिरासत में ले लिया। विरोध किया तो हाऊस अरेस्ट कर लिया। जिलाध्यक्ष के विरोध के बाद पुलिस ने उन्हें घर मे ही ग्रह बंदी बना दिया।
कांग्रेस नेता का कहना है कि वे नवरात्र में काली मंदिर जाते हैं।पर पुलिस ने उन्हें वहीं हिरासत में ले नजरबंद कर लिया। गुंबर ने कहा कि एक महीने में बार बार बिना किसी सूचना के हिरासत में लिया जा रहा है।इससे उन्हें मानसिक,शारीरिक व आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।इस पूरे घटनाक्रम से हाईकमान को भी अवगत करा दिया है।
जबकि शहर अध्यक्ष और कांग्रेस नेता हाजी इकराम कुरैशी को सुबह ही घर में नजरबंद कर लिया। कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर मनमानी का आरोप लगाया है। शशाम को प्रदेश कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के चेयरमैन डॉ आजाद बेग की अगुवाई में 14 सदस्यों को भी पुलिस ने ठाकुरद्वारा जाने से रोक दिया।
