उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सपा पर साधा निशाना,चार बार की सरकार में कानून का राज नहीं
बरेली-मुरादाबाद खंड के एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों को जिताने की अपील
एमएलसी चुनाव में भाजपा का प्रचार अभियान तेज
23 अक्टूबर को शिक्षक चुनाव में पड़ेंगे वोट
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया।

मुरादाबाद।प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षकों की बड़ी जिम्मेदारी है।उन्होंने एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों को जिताने की अपील करते हुए कहा कि चुनाव में शिक्षक समाज विपक्ष का सफाया कर दें।कहा कि शिक्षक जो ठान लेता है,कर दिखाता है।
यूपी में कैबिनेट मंत्री चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री व डिप्टी सीएम शनिवार को मुरादाबाद आए।डिप्टी सीएम ने पहले जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। आवश्यक निर्देश दिए।
पंचायत भवन में आयोजित भाजपा शिक्षक सम्मेलन को भी संबोधित किया।उन्होंने शिक्षकों से एमएलसी चुनाव में विपक्ष का सफाया करने को कहा।समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए बोले कि तब सरकार में कानून का राज था? उन्होंने सपा पर तुष्टीकरण का आरोप लगाते हुए कहा कि अब जाँत पाँत के नाम पर वोट मांग रहे हैं।

भाजपा सरकार की सपा से तुलना करते हुए बोले कि पहले दिल्ली से लखनऊ तक चौदह घंटे तक समय लगता था पर अब साढ़े चार घंटे में यह सफर तय हो जाता है।पंचायत भवन में भाजपा प्रत्याशी डॉ ढिल्लों की ओर से शिक्षकों के लिए पांच लाख रूपए तक कैशलैस की सुविधा की तरह सीबीएसई शिक्षकों के लिए सुविधा की मांग पर डिप्टी सीएम ने कहा कि पहले विपक्ष-लैस करें।
ढिल्लों को प्रथम वरीयता का वोट की अपील–
डिप्टी सीएम ने कार्यक्रम के जरिए शिक्षकों को भाजपा प्रत्याशी को जिताने का आह्वान किया।डिप्टी सीएम ने डाँ ढिल्लों के लिए शिक्षकों से चुनाव में पहली वरीयता का वोट दिलाने की अपील की।कहा कि डॉ ढिल्लों यहां नेता बनेंगे।और वह शिक्षकों के लिए काम के लिए तत्पर है।शिक्षक सम्मेलन में प्रदेश के लघु सूक्ष्म उद्योग मंत्री चौ भूपेन्द्र सिंह ने आभार जताया।
इस दौरान माध्यमिक शिक्षा मंत्री ग़ुलाबो देवी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ शैफाली सिंह,एमएलसी डॉ जयपाल सिंह व्यस्त,महेन्द्र खड़गवंशी, वीर सिंह, सतपाल सैनी, रामपुर से घनश्याम लोधी, कुंवर महाराज सिंह के अलावा गो सेवा आयोग सदस्य दीपक गोयल,भाजपा जिला अध्यक्ष आकाश पाल,शहर अध्यक्ष गिरीश भंडूला समेत तमाम भाजपाई रहें।
