जिले में 2690 बूथों पर लगे विशेष शिविरों में 6400 आवेदन
शहर विस क्षेत्र से 1143 व कुंदरकी में 935 आवेदन मिले
शनिवार को जिले भर में मतदाता सूची पुनरीक्षण के विशेष शिविर
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद।शनिवार को विशेष पुनरीक्षण अभियान में 4753 लोगों ने मतदाता सूची में नाम शामिल करने के लिए आवेदन किया। इसके तहत मुरादाबाद शहर और कुंदरकी विस क्षेत्र से सर्वाधिक फार्म -6 भरे गए। जबकि सूची में नाम हटाने व नाम व अन्य विवरणों में संशोधन के लिए कुल 6400 आवेदन मिले।
मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) अभियान के तहत जिले भर में 2690 बूथों पर विशेष शिविर लगाएं गए।इन शिविरों में मतदाता सूची में नाम शामिल करने,नाम हटाने व नाम आदि में संशोधन के लोगों ने हिस्सा लिया। शिविर में शहर विस क्षेत्र से सर्वाधिक फार्म -6 में 1143 व कुंदरकी में 935 आवेदन मिले। जबकि सबसे कम बिलारी में 594 आवेदन मिले।
जिले में लगे विशेष शिविरों में 2690 बूथों पर 6400 आवेदन मिले। इनमें सर्वाधिक मतदाता सूची में 4753 ने नाम शामिल करने को आवेदन किया। इसके लिए फार्म -6 भरा गया। प्रवासी के नाम के लिए फार्म -6 ए के 12 आवेदन भी मिले।सूची से नाम हटाने को फार्म -7 के 774, सूची में नाम व अन्य विवरणों के लिए फार्म -8 के 861 आवेदन हुए।
डीएम अनुनय झा के अनुसार विशेष अभियान के तहत इन बूथों पर 24 अक्टूबर को भी विरोध शिविर लगेंगे। इनमें नए नाम जोड़ने,नाम हटाने व सुधार के लिए आवेदन के लिए अभियान चलेगा।
