हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया। मुरादाबाद।

।शनिवार को मुरादाबाद में शारदीय नवरात्र के मौके पर शिवसेना (उद्धव बाला साहब ठाकरे) संगठन की ओर से प्रसिद्ध काली मंदिर में महाआरती की और 51 दीप प्रज्ज्वलित किए गए। संगठन के जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम के दौरान शिव सैनिकों ने माता का जयकारा लगाया।इससे मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा।
शनिवार को शिवसेना ने भगवा सप्ताह कार्यक्रम मनाते हुए प्राचीन काली मां के मंदिर पर मां के चरणों में दीप प्रज्वलित कर मां को चुन्नी और श्रंगार की भेंट चढ़ाई।इस दौरान 51 दीपक जलाकर महाआरती भी की।आरती में सभी शिव सैनिकों व अन्य लोगों ने हिस्सा लिया।

लालबाग स्थित मंदिर में शिव सैनिकों ने मां के चरणों में वंदना की व मां की अनुपम कृपा के लिए प्रार्थना की। शिव सैनिकों ने माता से राष्ट्र और अपने लिए शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस दौरान कार्यक्रम में संगठन के जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा, कमल सिंह राव,मुदित उपाध्याय,विपिन भटनागर,राजीव राठौर,अरुण ठाकुर आकाश कश्यप, मयंक सैनी,राहुल, सरदार इंद्रजीत सिंह, बादाम सिंह,पंकज पाल,विक्की कश्यप, प्रदीप ठाकुर, पवन रोहिल्ला,पहलवान अमीरचंद,भोले पारस कपूर, जीतू,तेजपाल सैनी, विशाल सैनी,सुरेश सैनी, प्रफुल्ल ठाकुर, समर्थ ठाकुर, गौरव रस्तोगी, शिवकुमार आदि ने भाग लिया।
