किलेबंदी के बाद मुरादाबाद-शाहजहांपुर रेलखंड में सघन टिकट चेकिंग अभियान
चेकिंग में 15 पुलिसकर्मियों समेत 26 बेटिकट व अनियमित यात्रा में 79 यात्री धरे गए
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया मुरादाबाद।

रेल प्रशासन ने राजस्व में वृद्धि के लिए शनिवार को रेल खंड में सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया।शनिवार को मुरादाबाद-शाहजहांपुर सेक्शन में चले अभियान में 105 केस पकड़े गए। इस दौरान अभियान में 26 बेटिकट और 79 अनियमित यात्रियों को पकड़ा गया।इस दौरान 78 हजार रुपए से ज्यादा राजस्व वसूला गया।मंडल में राजस्व वसूली कै लेकर टिकट चेकिंग अभियान चल रहा है।
मुरादाबाद स्टेशन पर चले किलेबंदी टिकट चेकिंग में 218 केसों में 1 लाख 51 हजार रुपए का राजस्व वसूला।शनिवार को रेल प्रशासन ने मुरादाबाद-शाहजहांपुर रेलखंड पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया। मुरादाबाद के तीन स्टेशन स्टाफ की मदद से चले अभियान में 57,550 रुपए का राजस्व वसूला।

डीआरएम विनीता श्रीवास्तव के निर्देश के बाद सीनियर डीसीएम महेश यादव के नेतृत्व में अभियान चला।एसीएम हरि सिंह मीना की अगुवाई में हुई चेकिंग में बिना टिकट 26 यात्रियों को धरा गया।इनसे 20,680 रुपए और अन्य 79 यात्रियों को अनियमित यात्रा के कारण 57,550 रुपए का जुर्माना वसूला गया।
सीनियर डीसीएम महेश यादव का कहना है कि ट्रेनों में मुफ्त यात्रा समेत अन्य यात्रियों को पकड़ा गया। पुलिस कर्मियों के पकड़े जाने पर नियमानुसार किराया व जुर्माना लिया गया।उनके अनुसार ट्रेनों में अनियमित यात्रा पर अंकुश व वैध यात्री सुविवा के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
