डीआरएम ने वाँर रुम का किया निरीक्षण अब सीधे स्टेशनों की निगेहबानी
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद।मंडल में रेलयात्रियों की सुरक्षा व संरक्षा प्राथमिकता के आधार पर होगी। स्टेशनों पर निगरानी के लिए मंडल मुख्यालय पर वाँर रुम स्थापित हुआ है।वाँर रुम से अब चौबीस घंटे निगरानी होगी।
मंडल में यात्री सुरक्षा व संरक्षा के लिए प्रशासन ने वाँर रुम को प्रमुखता दी है।डीआरएम विनीता श्रीवास्तव ने मंडल मुख्यालय पर कंट्रोल रुम में स्थापित वाँर रुम का जाएजा लिया।रेल प्रशासन का कहना है कि वाँर रूम के जरिए मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए 24×7 निगरानी की जा रही है।
यात्रियों की सुरक्षा एवं संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता मिलेगी। प्रमुख स्टेशनों की निगरानी के लिए डीआरएम कंट्रोल रूम में वाँर रूम का संचालन शुरू किया गया है। रूम की 24 घंटे निगरानी के लिए अधिकारी व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इससे स्टेशनों पर यात्रियों की आवागमन,प्लेटफॉर्म व अन्य क्षेत्रों की गतिविधियों पर नजर रख सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाया जा सकेगा।
इसी के मद्देनजर शनिवार को डीआरएम वाँर रूम पहुंची और व्यवस्था का निरीक्षण किया।सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से हो रही माँनीटरिंग का जायजा लिया। डीआरएम ने यात्री सुरक्षा एवं संरक्षा के प्रति निरंतर सतर्क रहने व निगरानी व्यवस्था के संचालन पर जोर दिया। उन्होंने वाँर रूम के जरिए स्टेशनों की गतिविधियों पर प्रभावी नजर रखने व सुरक्षा से संबंधित किसी भी स्थिति में अधिकारियों से समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया।
डीआरएम का कहना है कि इससे रेल यात्रियों की निगरानी व सुरक्षित माहौल बनाए रखने में मदद मिलेगी।
