बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी की ओर से राष्ट्र के लिए मध्यस्थता- विवाद नहीं, संवाद- समाधान विषय पर आयोजित सेमिनार
कार्यक्रम में जज भी रहे शामिल,सीनियर एडवोकेट ने कोट किए सुप्रीम कोर्ट के संग-संग इलाहाबाद हाईकोर्ट के अहम फैसले
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। मुरादाबाद के वरिष्ठ एडवोकेट पीके गोस्वामी ने कहा कि भारतीय न्यायशास्त्र का मूल सिद्धांत है-जमानत एक नियम है जबकि जेल एक अपवाद है।वह दिन बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी की ओर से राष्ट्र के लिए मध्यस्थता -विवाद नहीं,संवाद- समाधान विषय पर आयोजित सेमिनार में बोल रहे थे।
उल्लेखनीय है, वरिष्ठ वकीलों में बार एसोसिएशन अध्यक्ष आनन्द मोहन गुप्ता व महासचिव कपिल गुप्ता के अलावा केवल पीके गोस्वामी को ही सेमिनार में संबोधन का मौका मिला।बार हाल में आयोजित सेमिनार में विभिन्न न्यायालयों के न्यायाधीश भी उपस्थित रहे।लारा कोर्ट के न्यायाधीश जैगमउद्दीन,एडीजे-11 घनेन्द्र कुमार, डीएलएसए सचिव तपस्या त्रिपाठी,सिविल जज निमिषा गुप्ता ने भी सेमिनार में अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में एडवोकेट गोस्वामी ने सुप्रीम कोर्ट के सतेंद्र कुमार अंतिल बनाम सीबीआई,अर्नेश कुमार वर्सेज स्टेट ऑफ बिहार, सिद्धार्थ बनाम स्टेट ऑफ यूपी आदि केसों का उदाहरण देते हुए कहा कि सतेंद्र अंतिल का निर्णय व्यक्तिगत आजादी व मानवीय गरिमा को मजबूत करता है। अति महत्वपूर्ण फैसला यह संदेश देता है कि पुलिस व अदालतों को बिना वैध कारणों के नागरिकों को जेल नहीं भेजना चाहिए। गोस्वामी ने कहा कि लॉ का मुख्य मकसद न्याय प्रक्रिया को सुचारू बनाना है न कि बिना दोषसिद्धि के सजा देना।
सीनियर एडवोकेट ने सेमिनार में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के चुनिंदा केसों- बच्ची देवी बनाम यूपी स्टेट आदि को श्री गोस्वामी ने बच्ची देवी के निर्णय को व्यक्तिगत स्वतंत्रता और आपराधिक न्याय प्रक्रिया के संतुलन को एक उत्कृष्ट उदाहरण करार दिया।सेमिनार में अन्य वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक भटनागर,अनिल भारती,आदेश श्रीवास्तव,महेश त्यागी, संजीव राघव भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता व संचालन महासचिव कपिल गुप्ता ने किया।
