मुरादाबाद में प्रदेशीय बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। मुरादाबाद जिले में 15 से 18 अक्टूबर तक चली प्रदेशीय विद्यालयीय बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का रविवार को समापन हुआ।जोश और उत्साह के साथ हुए समापन कार्यक्रम में यूपी की 23 मंडलों की टीमों ने हिस्सा लिया।

क्रिकेट प्रतियोगिता अंडर-17 व अंडर-19 वर्ग में हुईं।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक शिवलाल व विशिष्ट अतिथि एडीएम सिटी अंकुश श्रीवास्तव रहे। इस दौरान अमरोहा के डीआईओएस शतानंद शर्मा विशेष सहयोग रहा। इस मौके पर मद्य निषेध अधिकारी मनोज भी मौजूद रहे।
प्रतियोगिता का निष्कर्ष::

अंडर-17 में लखनऊ मंडल पहले व अयोध्या दूसरे नंबर पर रहा।अंडर-19 में मेरठ मंडल पहले व वाराणसी दूसरे नंबर रहा।कार्यक्रम में विजेताओं को गोल्ड,सिल्वर व ब्रॉन्ज मेडल देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के अंत में मुरादाबाद की डीआईओएस रितु तोमर ने सभी का आभार जताया।
