पुलिस ने गांव में जाने पर लगाई पाबंदी
व्रत पारायण कार्यक्रम में पुलिस फोर्स जुटने से कार्यकर्ता खफा
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद।भाजपा विधायक के आवास पर तीन युवकों की पिटाई का मामला ठंडा पड़ता नजर नहीं आ रहा।कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों को रोकने के बाद अन्य संगठनों पर भी पाबंदी लगा दी गई है।रविवार को शिवसेना के ठाकुरद्वारा जाने की सूचना के बाद भारी पुलिस फोर्स जुट गया। तीखी नोंकझोंक के बाद भी शिव सैनिक ठाकुरद्वारा में पीड़िता परिवार से मिल नहीं सके।
रविवार दिन में शिवसेना के जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा व अन्य पदाधिकारी द्वारा ठाकुरद्वारा तहसील के गांव सिडावली में व्रत-पारायण कार्यक्रम में हिस्सा लिया।व्रत पारायण कार्यक्रम विधिवत तरीकों से शुरू कराया गया।

इस बीच पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा शिवसेना जिला प्रमुख व अन्य शिव सैनिकों को ठाकुरद्वारा रोकने के लिए मुरादाबाद से ही रोकने का प्रयास होने लगे। शिव सेना के जिला प्रमुख का कहना है कि संगठन पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को ठाकुरद्वारा प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार से मिलने की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स लगा दिया गया।
जिला प्रमुख का कहना है कि धार्मिक कार्यक्रम में पुलिस पहुंचने से शिव सैनिकों ने नाराजगी जताई।इस मुद्दे पर पुलिस और जिला प्रमुख के बीच तीखी नोंकझोंक हुई।शिवसेना जिला प्रमुख का कहना है कि पुलिस द्वारा रोकने को लेकर संगठन एसएसपी कार्यालय पर शिवसेना द्वारा धरना प्रदर्शन करेंगे।

इस दौरान मुख्य रूप से जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा, कमल सिंह राव,ठाकुर राजपाल सिंह,विक्की सैनी, सोमपाल,मनीष,नितेश समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
