दिल्ली में गठबंधन की एक नवंबर को मेगा रैली
वोट रक्षक पोर्टल से बूथ स्तर पर कटे वोटों का होगा मिलान
हरियाणा के कद्दावर चक्रवर्ती शर्मा मुरादाबाद के प्रभारी बने
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया।

मुरादाबाद।विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में जुट गई है।मतदाता सूची से नाम हटाने व मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने 2 से 8 अक्टूबर तक लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के बाद दो महीने का कार्यक्रम जारी कर दिया।
पार्टी दो महीने वोट बचाओ देश बचाओ अभियान चलाएगी।अभियान की निगरानी के लिए हरियाणा के कद्दावर नेता चक्रवर्ती शर्मा को कमान सौंपी गई है। पार्टी ने सीईसी की बर्खास्तगी को लेकर 12 अक्टूबर को दिल्ली मार्च के बाद नेतृत्व ने मुद्दे को आंदोलन की तैयारी कर ली। प्रवक्ता सुधीर पाठक के अनुसार कांग्रेस दो महीने वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान चलाएगी।
दशहरे,दीपावली मेले के दौरान में चुनाव आयोग की पोल पर्चे खोली जाएगी। कार्यक्रम के अनुसार चरणबद्ध कार्यक्रमों में वोट रक्षक पोर्टल विकसित कर बूथ स्तर पर कटे वोटों का मिलान होगा। इसके बाद 25 अक्टूबर से 25 नवम्बर तक ऐसे मतदाताओं संग वोट बचाओ देश बचाओ, चारपाई चौपाल कार्यक्रम ब्लॉकों में होंगे।
इसी दौरान एक नवम्बर को गठबंधन दलों की दिल्ली के रामलीला मैदान में मेगा रैली आयोजित होगी।इसमें सभी नेताओं को एक जुटता का पाठ पढ़ाया जाएगा।
प्रवक्ता के अनुसार कार्यक्रमों की रोज व सक्रिय पदाधिकारियों की समीक्षा रिपोर्ट के लिए एआईसीसी, पीसीसी में वाँर रूम भी बनाए है।नामित प्रभारी के मुरादाबाद जल्द आएंगे।
