सुरक्षा व्यवस्था के चलते महानगर जोन व सेक्टरों में बंटा
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद।दशहरा,विजयी दशमी पर्व पर शांति व कानून व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन ने कड़ी व्यवस्था की गई है।सुरक्षा के चलते मुरादाबाद शहर को जोन और सेक्टरों में बांटा गया है।
डीएम अनुनय झा ने बताया कि दशहरा, विजय दशमी पर्वों पर शांति एवं कानून व्यवस्था के मद्देनजर शहर को विभिन्न जोन एवं सेक्टरों में बांटा गया है।
पर्व पर रावण दहन कार्यक्रमों तथा संवेदनशील स्थलों पर जरुरी व्यवस्थाओं के लिए जोनल,सेक्टर मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया है।
मझोला में रामलीला मैदान में रावण दहन कार्यक्रम जोनल मजिस्ट्रेट कांठ के एसडीएम अभिषेक सिंह, ठाकुरद्वारा के एसडीएम न्यायिक राकेश कुमार जयंत, एसीएम सेकंड की तैनाती की गई है।
जोनल पुलिस में सीओ राजेश कुमार, सीओ सिविल लाइंस में भास्कर कुमार, सीओ कोतवाली कुलदीप गुप्ता को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सेक्टर मजिस्ट्रेट चकबंदी अधिकारी जुबैर अहमद, जिला गन्ना अधिकारी रामकृष्ण, जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेंद्र कुमार राय,जिला पंचायत अधिकारी आलोक शर्मा की तैनाती की गई है।
इसी तरह जोन दो रामलीला मैदान के आउटर कॉर्डन में जोनल मजिस्ट्रेट एएसडीएम प्रिंस वर्मा,सीओ शुभम पटेल और जोन तीन में एसडीएम वेद प्रकाश पांडेय, सीओ राजेश नारायण समेत अन्य पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है।
