जिला न्यायधीश सैय्यद माऊज बिन को अधिवक्ताओं ने दी भावुक विदाई
बार सभागार में हुआ विदाई समारोह
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद।दि बार एसोसिएशन एण्ड लाइब्रेरी ने जिला न्यायाधीश सैय्यद माऊज बिन आसिम का भावुक विदाई दी गई। बार सभागार में हुए समारोह में मुख्य अतिथि सैय्यद माऊज बिन आसिम ने कहा कि यह एक भावुक पल है।मुरादाबाद से एक भावनात्मक रिश्ता बना है। एक अच्छी न्याय व्यवस्था तभी कायम हो सकती है।जब बार-बेंच दोनों ओर से ईमानदारी हो।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बार अध्यक्ष आनन्द मोहन गुप्ता व संचालन महासचिव कपिल गुप्ता ने किया।समारोह में सभी अधिवक्ताओं ने निवर्तमान जिला न्यायाधीश के अल्प कार्यकाल की सराहना की।

अधिवक्ताओं ने कहा कि जिला न्यायाधीश ने अपने अनुशासन व ईमानदारी अधिवक्ताओं में जगह बनाई। अधिवक्ताओं ने जिला न्यायाधीश के शीघ्र इलाहाबाद हाईकोर्ट में न्यायमूर्ति बनने की भी कामना की।
विशिष्ट अतिथि जिला न्यायाधीश लारा कोर्ट जैगमउद्दीन ने कहा कि निवर्तमान जिला न्यायाधीश के प्रति अधिवक्ताओं ने जिस प्रकार की भावनाएं व्यक्त की। वह उनके न्यायिक अधिकारी के रूप में उत्कृष्ट कार्यशैली का प्रमाण है।बार अध्यक्ष ने कहा कि मुरादाबाद में जिला न्यायाधीश का कार्यकाल अविस्मरणीय रहा।
कार्यक्रम में एडीजे घनेंद्र कुमार,एल्डर कमेटी सदस्य विजय गुप्ता, सुधीर गुप्ता, महेश चंद्र त्यागी,बार के पूर्व अध्यक्ष प्रभात गोयल, आदेश श्रीवास्तव,अशोक सक्सेना,राकेश जौहरी, अभिषेक भटनागर, अंजार हुसैन,अजय बंसल,आवरण अग्रवाल,रमा पांडेय, आशीष उपाध्याय, अतुल सोती,दयानंद शर्मा, पुष्प यादव, संजीव राघव, सुरवेंद्र पाल,जमाल पाशा समेत तमाम अधिवक्ता रहे।
