मूलभूत सुविधाओं समेत आठ सूत्रीय मांगों पर रेल यूनियन का धरना
उरमू का डीआरएम गेट पर विरोध प्रदर्शन-धरना,जमकर नारेबाजी
हिन्द लाइव न्यूज,राजेश भाटिया।

मुरादाबाद।मंडल में रेलवे आवासों की मरम्मत और अन्य मांगों को लेकर उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन ने धरना दिया।डीआरएम गेट के पास यूनियन ने मांगों के हल के लिए विरोध जताया और प्रदर्शन किया।धरना प्रदर्शन की सूचना पर रेलवे पुलिस भी अलर्ट हो गई और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दीं।
बुधवार को रेल यूनियन उरमू की ओर से डीआरएम गेट पर विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था।इसी के मद्देनजर यूनियन पदाधिकारी और कर्मचारी प्रस्तावित प्रदर्शन स्थल पर पहुंच गए।और धरने पर बैठ गए। धरने की सूचना पर आरपीएफ भी अलर्ट हो गई और मौके पर पहुंच गई।धरने में प्रदर्शनकारियों ने कर्मचारियों की मांगों को उठाया।

वक्ताओं ने बदहाल रेल आवास,मरम्मत,मूलभूत सुविधाएं न होने, स्ट्रीट लाइट और बिजली समस्या,सफाई,कचरा निस्तारण समेत आठ बिंदुओं पर विरोध जताया।
धरने में बोलते हुए यूनियन के मंडल मंत्री धर्मवीर सिंह ने कहा कि रेल मंडल में आवास खस्ता हाल है।मरम्मत न होने से उनकी हालत जर्जर है।नाली,सीवर व जल निकासी समेत अन्य मुद्दे भी धरने में गूंजे।
धरना प्रदर्शन में मंडल मंत्री,मंडल उपाध्यक्ष बीएल मीना,कार्यकारी अध्यक्ष संजय माथुर,जीतेन्द्र सिंह,सर्वेश कुमार,शेखर ठाकुर, अंबुज सिन्हा,जय कुमार,मुकर्रम बेग समेत कर्मचारी मौजूद रहे।
