हर ब्लॉक पर खरीदीं जाएंगी एक कैटल कैचर
मुरादाबाद-काशीपुर बाईपास पर सर्विस रोड के डीपीआर
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद।मुरादाबाद में एक नवंबर से चीनी मिलों का संचालन शुरू होगा। किसान दिवस पर किसानों की समस्यायों पर जिला प्रशासन ने तत्काल प्रभावी निस्तारण के आदेश दिए।बैठक में किसानों ने गन्ना पैराई,आवारा पशु,खाद्य पदार्थों में मिलावट से लेकर समस्याओं के मामले उठाए थे।
बैठक में मौजूद डीएम अनुनय झा ने पेराई सत्र के मद्देनजर चीनी मिलों को तत्काल शुरू करने के आदेश दिए।जिला गन्ना अधिकारी को सभी चीनी मिलों से समन्वय स्थापित कर संचालन शुरू करने को कहा।
बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम,एसएसपी सतपाल अंतिल की उपस्थिति में किसान दिवस आयोजित हुआ।किसानों तमाम मुद्दे उठाए।आवारा पशुओं की समस्या के समाधान के लिए विचार हुआ।डीएम ने बीडीओ को आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए हर विकास खंड में कैटल कैचर खरीदने के निर्देश दिए।डीएम ने किसानों की मांग के बाद मुरादाबाद काशीपुर बाईपास पर सर्विस रोड की डीपीआर तैयार करने को कहा।

बैठक में किसानों ने यातायात प्रबंधन और सड़क सुरक्षा समेत अन्य बिंदुओं को लेकर डीएम ने एनएचएआईं से सर्विस रोड की डीपीआर तैयार करने को कहा।इसके अलावा फसल बीमा मुआवजा, मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने,विकास खंडों में किसान कल्याण शिविर व संक्रामक बीमारियों से बचाव को एंटी लार्वा के छिड़काव के निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान सीडीओ मृणाली अविनाश जोशी,सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह समेत तमाम अधिकारी रहे।
