डीएम,एसएसपी ने तहसील सदर में मतदान बूथों का निरीक्षण किया
जिले में मतदान के लिए 12 बूथ, शिक्षक निर्वाचन के लिए वोटिंग
पीईटी परीक्षा -1.40 लाख परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद।।23 अक्टूबर को एमएलसी चुनाव के लिए होने वाले मतदान के लिए बुधवार को डीएम अनुनय झा व एसएसपी ने मतदान बूथों का निरीक्षण किया। चुनाव में मुरादाबाद जिले में 7510 शिक्षक मतदाता वोट डालेंगे। इसके लिए 12 बूथों बनाए गए हैं।
डीएम व एसएसपी ने तहसील सदर में बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के तहत बने मतदान बूथों का निरीक्षण किया।अधिकारियों ने भारत निर्वाचन आयोग के दिशा- निर्देशों के अनुरूप मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधाओं, संसाधन व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उन्होंने निर्देश दिया कि मतदान से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करा लें।डीएम ने बताया कि 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान के लिए मुरादाबाद जिले में 12 मतदान बूथ बनाए गए हैं। चुनाव के लिए 7510 मतदाता पंजीकृत हैं।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं हो ताकि मतदाताओं को मतदान के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। डीएम ने जिले के सभी शिक्षक मतदाताओं से अपने मताधिकार की अपील की।-

52 केंद्रों पर 1.40 लाख 112 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
पीईटी परीक्षा-26 में 52 केंद्र
25 व 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को परीक्षा
प्रारंभिक अर्हता परीक्षा- 2026 की तैयारियों को लेकर बैठक में हुईं तैयारी
हिन्द लाइव न्यूज। राजेश भाटिया।
मुरादाबाद।मुरादाबाद में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 52 परीक्षा केंद्रों पर होगी।तीन दिन चलने वाली परीक्षा में 1,40,112 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।परीक्षार्थियों की सुविधा, सुरक्षा और सुगम अवागमन के विभागों को तैयारियां पूरी करने को कहा गया।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित की जा रही प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2026 को सकुशल संपन्न कराने के लिए पंचायत भवन बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता एडीएम सिटी अंकुर श्रीवास्तव ने की।
परीक्षा के लिए स्टैटिक मजिस्ट्रेट,सेक्टर मजिस्ट्रेट व केंद्र व्यवस्थापकों के साथ परीक्षा संचालन की तैयारियां की गई।जिले में 25, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को परीक्षा होगी।
जिले में 52 परीक्षा केंद्रों पर 1,40,112 परीक्षार्थी शामिल होंगे।एडीएम सिटी ने बताया कहा कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा दिवस से पहले परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर लें।इस दौरान सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा व्यवस्था व अन्य मानकों का जाएजा लिया जाए।परीक्षार्थियों की बड़ी संख्या को देखते हुए उनके आवागमन व सुविधाओं के संबंध में रेलवे व उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में एसपी सिटी रणविजय सिंह ने कहा कि परीक्षा को नकलविहीन एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए सेक्टरों में सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस अधिकारियों की भी तैनाती की गई है। 52 परीक्षा केंद्रों पर पुलिस फोर्स रहेगा।किसी भी तरह की अव्यवस्था को रोकने के लिए प्रबंध किए जाएंगे।
