टीटीई के न मिलने पर पंजाब पुलिस रात में वापस लौटीं
पुलिस की भनक पर पहले ही लगा लीं बायोमेट्रिक अटैंडेंस
अमृतसर जीआरपी में टीटीई के खिलाफ महिला से छेड़छाड़ की रिपोर्ट
डीआरएम दफ्तर में रेल अफसरों से मिलीं पंजाब पुलिस
पुलिस ने टीटीई को अमृतसर में तलब किया
हिन्द लाइव न्यूज, राजेश भाटिया।

मुरादाबाद। ट्रेन में महिला यात्री से छेड़छाड़ में आरोपी टीटीई ढूंढने आईं पंजाब पुलिस को चकमा दे गया।पुलिस स्टेशन पहुंची और इंतजार करने लगी पर भनक लगते ही टीटीई साइन ‘आँन’ कर ड्यूटी पर चुपके से ट्रेन में सवार हो गया।
टीटीई के न मिलने पर पंजाब पुलिस ने डीआरएम दफ्तर में रेल अफसरों से मिलीं।इस बीच ट्रेन में ड्यूटी करते टीटीई से संपर्क कर अमृतसर में बयान के लिए तलब किया है।देर शाम पुलिस वापस लौट गई।
मुरादाबाद मंडल में तैनात टीटीई रवि मीणा के खिलाफ महिला से छेड़छाड़ का मामला अमृतसर जीआरपी में दर्ज है। घटना 20 सितंबर की रात पंजाब मेल 13005 की है।पंजाब की निवासिनी महिला उत्तर प्रदेश में गौरीगंज से मायके से ट्रेन से लौट रहीं थीं।टीटीई की हरकत पर महिला ने 21 सितंबर को अमृतसर जीआरपी में मुकदमा दर्ज कराया।
बुधवार शाम को जीआरपी मुरादाबाद स्टेशन पहुंची।आनंद विहार से न्यूजलपाईगुड़ी जा रहीं 15726 में टीटीई की ड्यूटी थीं।स्टेशन पर पंजाब पुलिस के एसआईं समेत तीन पुलिसकर्मियों की भनक लगते ही टीटीई ने एक घंटे पहले बायोमैट्रिक हाजिरी लगा गायब हो गया। ट्रेन करीब एक घंटे देरी से सवा सात बजे रवाना हुईं।
टीटीई के सामने न आने पर पुलिस ने डीआरएम दफ्तर में रेल अधिकारियों से संपर्क साधा।इस दौरान ट्रेन में सवार एक टीटीई से संपर्क कर आरोपी का पता लगाया।पुलिस ने अब उसे बयान दर्ज कराने के अमृतसर में तलब किया है।
हालांकि सीनियर डीसीएम महेश यादव का कहना है कि टीटीई रवि मीणा भागा नहीं था।चूंकि ट्रेन में ड्यूटी रोस्टर एक दिन पहले तैयार हो जाता है।वह ट्रेन में ‘चुपके’ से नहीं ड्यूटी के दौरान गया।
